एचसीएल टेक (HCL TECH) का Q1 में मुनाफा 3,983 करोड़ रुपये से घटकर 3,534 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 26,606 करोड़ रुपये से घटकर 26,296 करोड़ रुपये रही। Q1 में CC रेवेन्यू ग्रोथ में 1.3% का दबाव रहा। पहली तिमाही में 0.4-0.5% के बीच CC रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान था। लगातार दूसरी तिमाही में CC रेवेन्यू ग्रोथ पर दबाव नजर आया। R&D सर्विसेज से आय में 5.2% का दबाव दिखाई दिया। Q1 में नए ऑर्डर में 24.5% की गिरावट रही है। जबकि एट्रिशन रेट 19.5% से घटकर 16.8% रहे। मैक्वायरी ने स्टॉक पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है जबकि जेफरीज ने होल्ड रेटिंग दी है। इसके अलावा आज आयशर मोटर्स और SAMIL के स्टॉक भी ब्रोकरेज के रडार पर हैं-
