Today's Top Brokerages Calls: सोना बीएलडब्ल्यू, आवास फाइनेंसर्स, हैवेल्स, एलटीआई माइंडट्री, टाटा पावर पर हैं ब्रोकर्स की नजरें

Aavas Financiers पर मॉर्गन स्टैनली ने इक्वल वेट रेटिंग देकर इसके शेयर का लक्ष्य 1900 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का मुताबिक एनआईआई/एएयूएम मोटे तौर पर अनुमानों के अनुरूप रहा। कंपनी के डिस्बर्समेंट और एयूएम में जोरदार ग्रोथ नजर आई है। कंपनी के एमडी के इस्तीफे से निकट भविष्य में स्टॉक में कमजोरी नजर आ सकती है

अपडेटेड May 04, 2023 पर 10:36 AM
TATA POWER पर सीएलएसए ने बिकवाली की राय दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 196 रुपये/शेयर से घटाकर 189 रुपये/शेयर निर्धारित किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    जियो फाइनेंस के डीमर्जर को RIL के शेयरहोल्डर्स और क्रेडिटर्स ने मंजूरी दी है। रिलायंस के एक शेयर पर जियो फाइनेंस का एक शेयर मिलेगा। वहीं चोला इनवेस्टमेंट के चौथी तिमाही में अच्छे नतीजे आये हैं। कंपनी ने 27 तिमाहियों में सबसे शानदार लोन ग्रोथ दिखाई है। इन दोनों स्टॉक्स पर आज फोकस रहेगा। इसके अलावा ब्रोकरेज हाउसेज ने सोना बीएलडब्ल्यू, आवास फाइनेंशियर्स, हैवेल्स, एलटीआई माइंडट्री और टाटा पावर को अपने रडार पर शामिल किया है। सीएलएस ने सोना बीएलड्ब्ल्यू पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है जबकि मॉर्गन स्टैनली ने एलटीआई माइंडट्री पर ओवरवेट रेटिंग दी है।

    CLSA ON SONA BLW

    सीएलएसए ने सोना बीएलडब्ल्यू पर रेटिंग को डाउनग्रेड करके अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य घटाकर 510 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि EV स्केल-अप जारी है। Q4FY23 के नतीजे अनुमान से थोड़ा ज्यादा रहे। वित्त वर्ष 24-25 में पीएलआई इंसेटिव्स इसके मार्जिन में 180-230 बीपीएस जोड़ सकता है।

    MS ON Aavas Financiers


    मॉर्गन स्टैनली ने आवास फाइनेंशियर्स पर इक्वल वेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1900 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि एनआईआई/एएयूएम मोटे तौर पर अनुमानों के अनुरूप रहा। डिस्बर्समेंट और एयूएम में जोरदार वृद्धि नजर आई। कंपनी के एमडी के इस्तीफे से निकट भविष्य में स्टॉक में ओवरहैंग की संभावना है।

    TITAN का मुनाफा 50% उछला, निवेशकों के मुनाफे के लिए क्या है ब्रोकरेजेज की रणनीति

    CLSA ON HAVELLS

    सीएलएसए ने हैवेल्स पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1330 रुपये तय किया है। उन्होंने कहा कि 4QFY23 के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे।

    MS ON LTI MINDTREE

    मॉर्गन स्टैनली ने एलटीआई माइंडट्री पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 5,250 रुपये/शेयर तय किया है। मैनेजमेंट का कहना है कि वे दूसरी तिमाही में ग्रोथ की गति को लेकर आश्वस्त हैं।

    CLSA ON TATA POWER

    सीएलएसए ने टाटा पावर पर बिकवाली की राय दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 196 रुपये/शेयर से घटाकर 189 रुपये/शेयर तय किया है। इन्होंने सीबॉर्न थर्मल कोयले की कीमतों में गिरावट पर ईपीएस अनुमान में 10-11% की कटौती की है। ब्रोकरेज का कहना है कि 21x FY24 मल्टीपर पर ये स्टॉक महंगा लग रहा है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

    (डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।