Today's Top Brokerages Calls: जोमैटो, सीमेंस, एमसीएक्स, क्रॉम्पटन कंज्यूमर पर है ब्रोकर्स की नजरें

SIEMENS पर नोमुरा रेटिंग को न्यूट्रल से डाउनग्रेड करके रिड्यूस रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 3,521 रुपये से घटाकर 3,008 कर दिया है। उन्होंने कहा कि आगे के आउटलुक को लेकर भी चिंता जारी है। लो वोल्टेज मोटर बिजनेस को सस्ते वैल्युएशन में बेचने से दबाव बना है। अपनी पैरेंट कंपनी को 2200 करोड़ रुपये में सीमेंस ने गियर बिजनेस बेचा है

अपडेटेड May 22, 2023 पर 12:15 PM
ZOMATO पर नोमुरा ने रिड्यूस कॉल दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 45 रुपये प्रति शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    जोमैटो (ZOMATO) ने राकेश रंजन को फूड ऑर्डरिंग और डिलीवरी बिजनेस का CEO नियुक्त किया। कंपनी ने रिंशुल चंद्रा को COO नियुक्त किया। कंपनी ने ऋषि अरोरा को जोमैटो हाइपरप्योर का CEO नियुक्त किया। सालाना आधार पर Q4 में आय 1,212 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,056 करोड़ रुपये रही। Q4 में EBITDA घाटा 449.7 करोड़ रुपये से घटकर 225.4 करोड़ रुपये रहा। इस पर नोमुरा ने रिड्यूस कॉल दी है। जबकि सीमेंस (SIEMENS) पर भी ब्रोकरेज ने रिड्यूस रेटिंग दी है। सस्ते वैल्युएशन में लो वोल्टेज मोटर बिजनेस बेचने से दबाव बना है। इसके साथ ही ब्रोकरेजेज ने एमसीएक्स और क्रॉम्पटन कंज्यूमर पर भी अपनी राय जाहिर की है।

    NOMURA ON ZOMATO

    नोमुरा ने जोमैटो पर रिड्यूस कॉल दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 45 रुपये प्रति शेयर तय किया है। फूड डिलीवरी में मंदी जारी है। वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में इसमें सुधार की संभावना है। उन्होंने कहा है कि 4-5% EBITDA मार्जिन के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कंपनी को 7-8% CM मार्जिन की आवश्यकता होगी।

    NOMURA ON SIEMENS


    नोमुरा ने कहा कि उन्होंने सीमेंस पर रेटिंग को न्यूट्रल से डाउनग्रेड करके रिड्यूस कर दिया है। उन्होंने इसके लक्ष्य भी 3,521 रुपये से घटाकर 3,008 कर दिया गया है। पैरेंट कंपनी को बेचे बिजनेस के कम वैल्युएशन पर सवाल उठाए गये हैं। उन्होंने कहा कि आगे के आउटलुक को लेकर भी चिंता जारी है। सस्ते वैल्युएशन में लो वोल्टेज मोटर बिजनेस बेचने से दबाव बना है। सीमेंस ने अपनी पैरेंट कंपनी को 2200 करोड़ रुपये में गियर बिजनेस बेचा है।

    Divi's Labs का शुद्ध मुनाफा 64% गिरा, अब स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेजेज की रणनीति

    MORGAN STANLEY ON MCX

    मॉर्गन स्टैनली ने एमसीएक्स पर अंडरवेट रेटिंग दी है। शेयर का लक्ष्य 1125 रुपये प्रति शेयर तय किया है। तिमाही में टैक्स की दर 61% दर्ज की गई, जो अपेक्षा से बहुत अधिक रही। जबकि सॉफ्टवेयर सपोर्ट शुल्क बढ़ा हुआ रहा।

    NOMURA ON CROMPTON CONSUMER

    नोमुरा ने क्रॉम्टन कंज्यूमर पर खरीदारी की रेटिंग बना कर रखी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 377 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ECD में H2FY23 की रेवन्यू ग्रोथ 1% पर रही। जो कि समकक्ष कंपनियों से बेहतर रही। FY23 के आधार पर भी रेवन्यू में 10% की वृद्धि रही जो कि समकक्ष कंपनियों से बेहतर कही। मौजूदा स्तरों पर इसका वैल्यूएशन आकर्षक नजर आ रहा है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।