Divi's Labs का शुद्ध मुनाफा 64% गिरा, अब स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेजेज की रणनीति

Divi's Laboratories कंपनी का शुद्ध मुनाफा चौथी तिमाही में 63.89 प्रतिशत घटकर 318.79 करोड़ रुपये रह गया। ब्रोकरेजों के एक सर्वेक्षण द्वारा अनुमानित लगभग 58 प्रतिशत की गिरावट की तुलना में इसमें ज्यादा गिरावट देखने को मिली। चौथी तिमाही में रेवेन्यू पिछले साल की चौथी तिमाही के मुकाबले 23.52 प्रतिशत घटकर 1,908.17 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड May 22, 2023 पर 11:05 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Divi's Laboratories पर ब्रोकिंग फर्म जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस भी 41.5 प्रतिशत बढ़ाकर 3,610 रुपये कर दिया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    डिवीज लैबोरेटरीज (Divi's Laboratories) के शेयर आज यानी कि 22 मई को फोकस में रहेंगे। इसकी वजह ये है कि निवेशक ड्रगमेकर कंपनी के तिमाही नतीजों पर प्रतिक्रिया देंगे। कंपनी के नतीजे वीकेंड में जारी हुए। Molnupiravir की कोविड बिक्री हायर बेस के नीचे आने और बढ़ी हुई इनपुट लागत के कारण कंपनी का शुद्ध मुनाफा जनवरी-मार्च तिमाही में 63.89 प्रतिशत घटकर 318.79 करोड़ रुपये रह गया। मनीकंट्रोल द्वारा किए गए ब्रोकरेजों के एक सर्वेक्षण द्वारा अनुमानित लगभग 58 प्रतिशत की गिरावट की तुलना में शुद्ध मुनाफे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। हालांकि, रेवेन्यू पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 23.52 प्रतिशत घटकर 1,908.17 करोड़ रुपये रहा।

    गौरतलब है कि बाजार ने चौथी तिमाही में Divi's Laboratories की आय करीब 1,863.50 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया था। बहरहाल पिछली तिमाही के 1,689.83 करोड़ रुपये की आय की तुलना में इसमें 12.92 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

    इनपुट लागतों के बढ़ने से EBITDA मार्जिन पर भार पड़ा। जो कि चौथी तिमाही में 25 प्रतिशत तक कम हो गया। ये कि एक साल पहले की समान तिमाही में देखे गए 43.9 प्रतिशत से काफी कम रहा। बाजार ने मार्जिन के करीब 29 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था।


    सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

    जानते हैं ब्रोकरेज हाउसेज की स्टॉक पर क्या है राय

    ग्लोबल रिसर्च और ब्रोकिंग फर्म जेफरीज ने स्टॉक को 'बाय' रेटिंग के लिए अपग्रेड किया है। इसका टारगेट भी 41.5 प्रतिशत बढ़ाकर 3,610 रुपये कर दिया है। इस अपग्रेडिं का श्रेय कंपनी की चौथी तिमाही की आय को दिया गया। कंपनी की आय ब्रोकिंग फर्म के अनुमानों से अधिक रही।

    मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने CS (क्लोरोक्वीन-सेंसिटिव) सेगमेंट में कमर्शियल कॉन्ट्रैक्ट्स में स्केल-अप करने के लिए FY24/FY25 के लिए अनुमानों को 7 प्रतिशत/6 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। उच्च लागत वाले कच्चे माल की उपलब्धता में कमी और ऑपरेटिंग लीवरेज में सुधार के बावजूद, MOFSL ने इसके लिए 2,900 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। उन्होंने स्टॉक के लिए अपनी 'न्यूट्रल' रेटिंग बरकरार रखी है।

    ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "सीएस और जेनेरिक एपीआई (एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स) के सेगमेंट में नए लॉन्च और लागत कम करने पर फोकस किये जाने की वजह से आउटलुक में सुधार हो रहा है।"

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।