देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर गिरावट देखी गई है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 4370 रुपये तक टूटी है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 4000 रुपये तक फिसला है। आज 12 जुलाई को राजधानी दिल्ली में सुबह के वक्त 24 कैरेट गोल्ड 144480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में कीमत 144330 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,106.25 डॉलर प्रति औंस पर है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि हालिया उतार-चढ़ाव के बावजूद सोने की कीमतों में किसी बड़ी गिरावट की उम्मीद बहुत कम है। सोना मौजूदा स्तरों पर अपना एक मजबूत आधार बना चुका है। अगर यहां से कीमतों में कोई गिरावट आती भी है, तो उसके महज 5% तक ही सीमित रहने की संभावना है। घरेलू बाजार में सोने को ₹1.35 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बेहद मजबूत सपोर्ट पर है। इसलिए ग्राहकों को बहुत ज्यादा दाम गिरने की उम्मीद में अपनी खरीदारी को टालना नहीं चाहिए।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 144480 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 132450 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 132300 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 144330 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 145090 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 133000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 144330 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 132300 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सोने की तरह चांदी की कीमत में भी वीकली बेसिस पर गिरावट है। एक सप्ताह में भाव 15000 रुपये नीचे आया है। 12 जुलाई की सुबह चांदी की कीमत 235000 रुपये प्रति किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 59.54 डॉलर प्रति औंस पर है।