Get App

Today's Top Brokerages Calls: जोमैटो, सीमेंस, एमसीएक्स, क्रॉम्पटन कंज्यूमर पर है ब्रोकर्स की नजरें

SIEMENS पर नोमुरा रेटिंग को न्यूट्रल से डाउनग्रेड करके रिड्यूस रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 3,521 रुपये से घटाकर 3,008 कर दिया है। उन्होंने कहा कि आगे के आउटलुक को लेकर भी चिंता जारी है। लो वोल्टेज मोटर बिजनेस को सस्ते वैल्युएशन में बेचने से दबाव बना है। अपनी पैरेंट कंपनी को 2200 करोड़ रुपये में सीमेंस ने गियर बिजनेस बेचा है

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड May 22, 2023 पर 12:15 PM
Today's Top Brokerages Calls: जोमैटो, सीमेंस, एमसीएक्स, क्रॉम्पटन कंज्यूमर पर है ब्रोकर्स की नजरें
ZOMATO पर नोमुरा ने रिड्यूस कॉल दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 45 रुपये प्रति शेयर तय किया है

जोमैटो (ZOMATO) ने राकेश रंजन को फूड ऑर्डरिंग और डिलीवरी बिजनेस का CEO नियुक्त किया। कंपनी ने रिंशुल चंद्रा को COO नियुक्त किया। कंपनी ने ऋषि अरोरा को जोमैटो हाइपरप्योर का CEO नियुक्त किया। सालाना आधार पर Q4 में आय 1,212 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,056 करोड़ रुपये रही। Q4 में EBITDA घाटा 449.7 करोड़ रुपये से घटकर 225.4 करोड़ रुपये रहा। इस पर नोमुरा ने रिड्यूस कॉल दी है। जबकि सीमेंस (SIEMENS) पर भी ब्रोकरेज ने रिड्यूस रेटिंग दी है। सस्ते वैल्युएशन में लो वोल्टेज मोटर बिजनेस बेचने से दबाव बना है। इसके साथ ही ब्रोकरेजेज ने एमसीएक्स और क्रॉम्पटन कंज्यूमर पर भी अपनी राय जाहिर की है।

NOMURA ON ZOMATO

नोमुरा ने जोमैटो पर रिड्यूस कॉल दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 45 रुपये प्रति शेयर तय किया है। फूड डिलीवरी में मंदी जारी है। वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में इसमें सुधार की संभावना है। उन्होंने कहा है कि 4-5% EBITDA मार्जिन के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कंपनी को 7-8% CM मार्जिन की आवश्यकता होगी।

NOMURA ON SIEMENS

नोमुरा ने कहा कि उन्होंने सीमेंस पर रेटिंग को न्यूट्रल से डाउनग्रेड करके रिड्यूस कर दिया है। उन्होंने इसके लक्ष्य भी 3,521 रुपये से घटाकर 3,008 कर दिया गया है। पैरेंट कंपनी को बेचे बिजनेस के कम वैल्युएशन पर सवाल उठाए गये हैं। उन्होंने कहा कि आगे के आउटलुक को लेकर भी चिंता जारी है। सस्ते वैल्युएशन में लो वोल्टेज मोटर बिजनेस बेचने से दबाव बना है। सीमेंस ने अपनी पैरेंट कंपनी को 2200 करोड़ रुपये में गियर बिजनेस बेचा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें