Stocks on Brokerage radar : दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज रोजाना अपने निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं। जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके। सीएनबीसी-आवाज़ के मुताबिक आज दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजरें L&T और DALMIA BHARAT जैसे स्टॉक्स पर टिकी हैं। इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है ये भी बताते हैं। ब्रोकरेज हाउसेज के एक्सपर्ट और विश्लेषक अपने अध्ययन और विश्लेषण से बाजार में हुए छोटे-बड़े बदलावों के आधार पर निवेशकों के लिए सलाह पेश करते हैं। जानते हैं आज के लिए ब्रोकरेजेज के टॉप कॉल्स-
गोल्डमैन सैक्स ने लार्सन एंड टुब्रो पर राय देते हुए इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2460 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका मानना है कि सरकार के इंफ्रा पर फोकस से कंपनी को फायदा होगा। इसके अलावा कंपनी के लिए पश्चिम एशिया से ऑर्डर इनफ्लो मजबूत रहने की उम्मीद भी की जा रही है। इसके साथ ही कंपनी की योजना नॉन-कोर एसेट को बेचने की भी है।
सीएलएसए ने डालमिया भारत पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2100 रुपये तय किया है।
JEFFERIES ON DALMIA BHARAT
जेफरीज ने डालमिया भारत पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2060 रुपये तय किया है।
MORGAN STANLEY ON DALMIA BHARAT
मॉर्गन स्टैनली ने डालमिया भारत पर ओवररेट कॉल दिया है। उनका कहना है कि इसमें 1900 रुपये प्रति शेयर के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। उनका कहना है कि JP associates assets का अधिग्रहण कंपनी के फूटप्रिंट बढ़ाने के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है। इससे कंपनी को अखिल भारत में अपनी मौजूदगी पेश करने में मदद मिलेगी।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)