Today's Top Brokerage stocks - सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके। इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है ये भी बताते हैं। ब्रोकरेज हाउसेज के एक्सपर्ट और विश्लेषक अपने अध्ययन और विश्लेषण से बाजार में हुए छोटे-बड़े बदलावों के आधार पर निवेशकों के लिए सलाह पेश करते हैं। जानते हैं आज किन शेयरों में दांव लगाने की दिग्गज ब्रोकरेजेस राय दे रहे हैं। वैसे आज दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजरें PAYTM, MCX और BANDHAN BANK जैसे स्टॉक्स पर टिकी हैं।
सीएलएसए ने पेटीएम पर खरीदारी की रेटिंग देकर इसका लक्ष्य 650 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि 12-18 महीने में फ्री कैश फ्लो पॉजिटिव होने की उम्मीद है।
मार्गन स्टैनली ने एसीएक्स पर अंडरवटे कॉल दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1,120 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि पिछले महीने ये स्टॉक 2 प्रतिशत ऊपर रहा जबकि सेंसेक्स 4 प्रतिशत ऊपर रहा था।
सीएलएसए ने बंधन बैंक में खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 300 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी पश्चिम बंगाल और असम के बाहर अपना एक्सपोजर बढ़ाने पर ध्यान दे रही है।
MOTILAL OSWAL ON BANDHAN BANK
मोतीलाल ओसवाल ने बंधन बैंक पर न्यूट्रल रेटिंग देते हुए इस पर 270 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। उनका मानना है कि इसका कॉस्ट-टू-एसेट्स रेशियो हायर बना रह सकता है। एसेट क्वालिटी से जुड़े मुद्दे तीसरी तिमाही में चरम पर रह सकते हैं जबकि चौथी तिमाही में ये सामान्य होते हुए नजर आ सकते हैं।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )