Buzzing Stocks for today are Hero MotoCorp, Eicher Motors, NMDC, Bandhan Bank- वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में सेंसेंक्स, निफ्टी की रिकॉर्ड क्लोजिंग देखने को मिली। सेंसेक्स 185 अंक चढ़ा और निफ्टी 54 अंक बढ़ा। मिड और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी नजर आई। एनर्जी, FMCG और ऑटो शेयर में गिरावट देखने को मिली। एनएसई से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक कल गुरूवार को DII ने 2,664.98 करोड़ के शेयर खरीदे। वहीं FII ने 1,565.93 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। F&O सेगमेंट में FII ने 1 दिसंबर को इंडेक्स फ्यूचर में 526 करोड़ रुपये की बिकवाली की। वहीं इंडेक्स ऑप्शन में इन्होंने 8,089 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की। स्टॉक फ्यूचर्स में FII ने 941 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की।
आज बाजार के आखिरी कारोबारी दिन ये स्टॉक्स इन वजहों से फोकस में रह सकते हैं। जिन पर आपकी नजरें होनी चाहिए।
सालाना आधार पर नवंबर 2022 में रॉयल एनफील्ड बिक्री 37% बढ़कर 70,766 यूनिट रही जबकि पिछले साल नवंबर महीने में कंपनी ने 51,654 गाड़ियां बेची थी। हालांकि एक्सपोर्ट बिक्री में 27% की गिरावट देखने को मिली।
एनएमडीसी की आयरन ओर की बिक्री 5.5% बढ़ी। इसका उत्पादन 8% बढ़ा। कंपनी ने कहा कि नवंबर में आयरन ओर का उत्पादन 36.1 लाख टन रहा, जो पिछले साल नवंबर में 33.4 लाख टन रहा था।
कंपनी की कार्गो एंड पैसेंजर व्हीकल की नवंबर 2022 में कुल बिक्री सालाना आधार पर 21% बढ़कर 729 यूनिट रही। पिछले साल नवंबर में कंपनी ने 603 गाड़ियां बेची थी।
कंपनी ने रिन्यूएबल एनर्जी के लिए ओडीशा सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।
प्लूटस वेल्थ मैनेजमेंट एलएलपी (Plutus Wealth Management LLP) ने बंधन बैंक में 0.55% हिस्सेदारी खरीदी। प्लूटस वेल्थ मैनेजमेंट एलएलपी ने 235.65 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर बैंक में 90 लाख शेयर खरीदे।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)