Get App

कोटक महिंद्रा बैंक के MD और CEO के पद से उदय कोटक का इस्तीफा, ब्रोकर्स फिर भी बुलिश, जानें टारगेट प्राइस

Kotak Mahindra Bank के शेयर पर जेफरीज इंडिया ने खरीदारी' के टैग के साथ लक्ष्य मूल्य 2,400 रुपये रखा है। मैक्वेरी भी 'न्यूट्रल' रेटिंग देकर इसका लक्ष्य मूल्य 1,860 रुपये पर कायम रखा है। इन्वेस्टेक ने अपनी ओर से 'खरीदारी' रेटिंग देकर लक्ष्य मूल्य 2,300 रुपये प्रति शेयर पर बरकरार रखा है

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Sep 04, 2023 पर 12:21 PM
कोटक महिंद्रा बैंक के MD और CEO के पद से उदय कोटक का इस्तीफा, ब्रोकर्स फिर भी बुलिश, जानें टारगेट प्राइस
Kotak Mahindra Bank पर मैक्वेरी ने कहा कि यदि सुझाए गए आंतरिक उम्मीदवारों में से एक को नियुक्त किया जाता है, तो वे संगठन की संस्कृति के अनुरूप होंगे

Kotak Mahindra Bank Share Price: कोटक महिंद्रा बैंक में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। उदय कोटक ने MD और CEO के पद से इस्तीफा दिया है। उनका इस्तीफा 1 सितंबर से लागू होगा। हालांकि उदय कोटक नॉन एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर पद पर बने रहेंगे। उदय कोटक ने कहा कि मैं अब CEO का पद स्वेच्छा से छोड़ रहा हूं। विरासत को आगे बढ़ाने के लिए हमारे पास अच्छी टीम मौजूद है। फाउंडर चले जाते हैं, लेकिन संस्थान हमेशा फलता-फूलता रहता है। हमने अपने शेयर होल्डर्स के लिए वैल्यू तैयार की है। इसके अलावा 1 लाख से ज्यादा डायरेक्ट नौकरियां दी हैं। 1985 में 10,000 का निवेश आज लगभग 300 करोड़ का हुआ।

वहीं कोटक के इस्तीफे के बाद दीपक गुप्ता 31 दिसंबर 2023 तक अंतरिम MD और CEO होंगे। MD और CEO की नियुक्ति के लिए कोटक महिंद्रा बैंक ने RBI से मंजूरी मांगी है। 1 जनवरी से नए MD और CEO की नियुक्ति के लिए मंजूरी मांगी है।

Kotak Mahindra Bank ब्रोकरेज फर्मों का नजरिया पॉजिटिव

इस बीच बैंक को भले नए MD & CEO की नियुक्ति के लिए RBI से मंजूरी का इंतजार है लेकिन ब्रोकरेज हाउसेज ने इस स्टॉक पर बुलिश नजरिया अपनाया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें