हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में खरीदारी का मूड देखने को मिला। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे। हालांकि बैंक निफ्टी और निफ्टी में ऊपरी स्तरों से थोड़ा दबाव देखने को मिला। ऐसे बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में सच्चितानंद उत्तेकर ने कोल इंडिया पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि चंदन तापड़िया ने बीईएल पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा मानस जायसवाल ने जेएसडब्ल्यू स्टील पर दांव लगाया। जबकि सनी अग्रवाल ने शैले होटल्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Coal India
सच्चितानंद उत्तेकर ने Coal India के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें सितंबर की एक्सपायरी वाली 240 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 7.10 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 16 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 3.5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
चंदन तापड़िया ने BEL पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि BEL में 142 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 149 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 137.50 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः JSW Steel
मानस जायसवाल ने JSW Steel पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि JSW Steel में 820 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 850 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 809 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Chalet Hotels
सनी अग्रवाल ने मिडकैप सेगमेंट से Chalet Hotels का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Chalet Hotels के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 547 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )