नोमुरा होल्डिंग्स इंक (Nomura Holdings Inc) के एनालिस्टों ने वर्ष के अंत तक फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में होने वाली बढ़त के अपने पूर्वानुमानों को बढ़ा दिया। Aichi Amemiya (आइची अमेमिया) के नेतृत्व में नोमुरा के अर्थशास्त्रियों द्वारा शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक फेड इस महीने और नवंबर की बैठक में अपने बेंचमार्क दर में 0.75 फीसदी की वृद्धि कर सकता है। यह अनुमान नोमुरा के पिछले पूर्वानुमान की तुलना में 0.25 फीसदी ज्यादा है।
