Devika Bulchandani : वैश्विक एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन एजेंसी ओगिल्वी (Ogilvy) ने भारत में जन्मी देविका बुलचंदानी को अपना ग्लोबल चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त किया है। कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि अभी तक ग्लोबल प्रेसिडेंट और सीईओ (Ogilvy North America) के रूप में सेवाएं दे रहीं बुलचंदानी, एंडी मेन की जगह ले रही हैं जो ग्लोबल सीईओ के रूप में इस्तीफा दे रहे हैं और इस साल के अंत तक वह सीनियर एडवाइजर के रूप में सेवाएं देते रहेंगे।
93 देशों में संभालेंगी कामकाज
कंपनी ने कहा कि अपनी नई भूमिका में वह 93 देशों में 131 कार्यालयों में क्रिएटिव नेटवर्क के काम से जुड़े सभी पहलुओं की जिम्मेदारी संभालेंगी। साथ ही एडवर्टाइजिंग, पब्लिक रिलेशन, कंसल्टिंग और हेल्थ यूनिट्स का कामकाज देखेंगी।
Ogilvy दुनिया के लीडिंग मार्केटिंग और कम्युनिकेशन ग्रुप डब्ल्यूपीपी (WPP) का हिस्सा है। कंपनी ने कहा कि नई भूमिका संभालने के साथ बुलचंदानी WPP की Executive Committee में भी शामिल होंगी।
क्रिएटिविटी की चैम्पियन हैं देविका
WPP के सीईओ मार्क रीड (CEO Mark Read) ने कहा, देविका क्रिएटिविटी की चैम्पियन हैं, जो जुनून, उद्देश्य के साथ काम करती हैं और वह जो भी काम करती हैं उस पर बिना समझौता किए प्रभाव छोड़ती हैं।
उन्होंने कहा, इंडस्ट्री के लिए उनका प्यार, क्लाइंट्स की जरूरतों के प्रति गहरी समझ और एजेंसियों और ब्रांड्स के लिए ग्रोथ का ट्रैक रिकॉर्ड उन्हें Ogilvy की महान सफलता के लिए सही विकल्प बनाता है।
इन चर्चित कैम्पेन्स में रही है अहम भूमिका
इंडस्ट्री में देव के नाम से चर्चित बुलचंदानी की मास्टरकार्ड (Mastercard) के लंबे समय से चल रहे “Priceless" campaign के साथ ही “True Name" के पीछे अहम भूमिका रही, जो ट्रांसजेंडर और नॉन बाइनरी लोगों को अपने मास्टरकार्ड पर अपने चुने गए नाम को प्रदर्शित करने में सक्षम बनाता है।
उन्होंने महिलाओं की समानता के प्रतीक के रूप में “Fearless Girl" को लॉन्च करने में भी खासी सहायता की। कंपनी ने कहा, Cannes Lions International Festival of Creativity के इतिहास में सबसे ज्यादा सम्मानित कैम्पेन्स में से एक बन गया है। उन्होंने University of Southern California से मास्टर्स किया था।
अमृतसर में जन्मी बुलचंदानी ने विभिन्न लीडरशिप रोल में McCann में 26 साल बिताए।