Vodafone Idea Shares: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने हाल ही में वित्त वर्ष 2023 के चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए थे। घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने कंपनी के नतीजों को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में ब्रोकरेज ने स्टॉक पर अपनी 'न्यूट्रल (Neutral)' की रेटिंग बरकरार रखी है। हालांकि इसके लिए टारगेट प्राइस घटाकर 7 रुपये कर दिया है। इस बीच वोडाफोन आइडिया के शेयर सोमवार 29 मई को बीएसई पर 0.71% बढ़कर 7.10 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 2.90% की तेजी आई है। हालांकि पिछले एक साल में इसके शेयरों में 23.66 फीसदी की गिरावट आई है।
मोतीलाल ओसवाल ने कहा, "वोडाफोन आइडिया (VIL) का EBITDA ग्रोथ तिमाही आधार पर 3% रही। चौथी तिमाही में सब्सक्राइबर्स की संख्या में थोड़ी बढ़ोतरी, सपाट ARPU और नेटवर्क की कम लागत से कंपनी को इसमें मदद मिली। VIL अभी भी पैसे जुटाने का इंतजार कर रही है। ऐसे में इसका कैपिटल एक्सपेंडिचर कम बना हुआ है। सब्सक्राइबर्स का पलायन जारी है। हालांकि VIL ने कुछ सर्किल में न्यूनतम रिचार्ज की कीमत को बढ़ाकर कुछ आमदनी बढ़ाने की कोशिश की। सरकार की ओर से कर्ज को इक्विटी में बदलने के फैसले के बाद फंड जुटाने की योजना पर कुछ तरक्की हुई। हालांकि निवेशक शायद और अधिक स्पष्टता की मांग कर रहे हैं।"
कैसे रहे थे VIL की चौथी तिमाही के नतीजे
हालांकि पूरे वित्त वर्ष 2023 में, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा बढ़कर 29,301 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष में 28,245 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू पूरे वित्त वर्ष में 10 फीसदी बढ़कर 42,177 करोड़ रुपये रहा।
मार्च तिमाही के दौरान वोडाफोन आइडिया 4G ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई और यह पिछली तिमाही में 12.16 करोड़ से बढ़कर 12.26 करोड़ पर पहुंच गया।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।