Get App

Vodafone Idea के शेयर खरीदें, बेचें या होल्ड करें? जानें ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल की क्या है राय

Vodafone Idea Shares: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने हाल ही में वित्त वर्ष 2023 के चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए थे। घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने कंपनी के नतीजों को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में ब्रोकरेज ने स्टॉक पर अपनी 'न्यूट्रल (Neutral)' की रेटिंग बरकरार रखी है

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड May 29, 2023 पर 11:22 PM
Vodafone Idea के शेयर खरीदें, बेचें या होल्ड करें? जानें ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल की क्या है राय
Vodafone Idea का मार्च तिमाही में शुद्ध घाटा कम होकर 6,419 करोड़ रुपये रहा

Vodafone Idea Shares: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने हाल ही में वित्त वर्ष 2023 के चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए थे। घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने कंपनी के नतीजों को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में ब्रोकरेज ने स्टॉक पर अपनी 'न्यूट्रल (Neutral)' की रेटिंग बरकरार रखी है। हालांकि इसके लिए टारगेट प्राइस घटाकर 7 रुपये कर दिया है। इस बीच वोडाफोन आइडिया के शेयर सोमवार 29 मई को बीएसई पर 0.71% बढ़कर 7.10 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 2.90% की तेजी आई है। हालांकि पिछले एक साल में इसके शेयरों में 23.66 फीसदी की गिरावट आई है।

मोतीलाल ओसवाल ने कहा, "वोडाफोन आइडिया (VIL) का EBITDA ग्रोथ तिमाही आधार पर 3% रही। चौथी तिमाही में सब्सक्राइबर्स की संख्या में थोड़ी बढ़ोतरी, सपाट ARPU और नेटवर्क की कम लागत से कंपनी को इसमें मदद मिली। VIL अभी भी पैसे जुटाने का इंतजार कर रही है। ऐसे में इसका कैपिटल एक्सपेंडिचर कम बना हुआ है। सब्सक्राइबर्स का पलायन जारी है। हालांकि VIL ने कुछ सर्किल में न्यूनतम रिचार्ज की कीमत को बढ़ाकर कुछ आमदनी बढ़ाने की कोशिश की। सरकार की ओर से कर्ज को इक्विटी में बदलने के फैसले के बाद फंड जुटाने की योजना पर कुछ तरक्की हुई। हालांकि निवेशक शायद और अधिक स्पष्टता की मांग कर रहे हैं।"

कैसे रहे थे VIL की चौथी तिमाही के नतीजे

Vodafone Idea मार्च तिमाही में अपना घाटा कम करने में सफल रही थी। हालांकि इसके साथ कंपनी का रेवेन्यू ग्रोथ भी धीमा हुआ। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध घाटा कम होकर 6,419 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 6,563 करोड़ रुपये और पिछली तिमाही में 7,988 करोड़ रुपये था। हालांकि इस बीच कंपनी का रेवेन्यू मार्च तिमाही में सिर्फ 3 फीसदी बढ़ा और यह 10,532 करोड़ रुपये रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें