पहली तिमाही में विप्रो (WIPRO) के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे। इस दौरान कंपनी के डॉलर रेवेन्यू में 1.6% का दबाव नजर आया। इसके अलावा Constant Currency रेवेन्यू पर भी प्रेशर देखने को मिला। कंपनी ने IT सर्विसेस CC रेवन्यू ग्रोथ माइनस 2% से प्लस 1% रहने का गाइडेंस दिया। कंपनी की IT सर्विसेज आय 23,176 करोड़ रुपये से घटकर 22,755 करोड़ रुपये रही। IT सर्विसेज EBIT 3,767 करोड़ रुपये से घटकर 3,652 करोड़ रुपये रहा। IT सर्विसेज मार्जिन 16.25% से घटकर 16.05% रहा। वहीं कंपनी डॉलर आय 1.6% गिरकर 277.8 करोड़ डॉलर रही।
