यस बैंक के बोर्ड ने मंगलवार 13 दिसंबर को कार्लाइल ग्रुप, एडवेंट इंटरनेशनल को शेयर जारी करने की मंजूरी दे दी। कार्लाइल, एडवेंट को 184.8 करोड़ शेयर 13.78/Sh पर जारी होंगे। जबकि 14.82/Sh के भाव पर 184.8 करोड़ वारंट जारी होंगे। इस तरह कुल मिलाकर 369.61 करोड़ शेयर और 256 वारंट जारी होंगे। इसके पहले यस बैंक के शेयर में मंगलवार तक पिछले तीन दिनों में 35% की बढ़त देखने को मिली थी। वहीं मंगलवार 13 दिसंबर को एनएसई पर ये शेयर बढ़त के साथ खुला। यस बैंक का शेयर करीब 13.74% की तेजी दिखाते हुए अपने 2 साल के सबसे ऊंचे स्तर 24.00 रुपये पर पहुंच गया था।
MORGAN STANLEY ON YES BANK
वहीं मंगलवार को दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने मेडिकल टेस्ट के संबंध में बड़ी घोषणा की। सरकार ने ऐलान किया है कि दिल्लीवासियों के लिए अब 450 प्रकार के टेस्ट मुफ्त में कराये जायेंगे। दिल्लीवासियों को ये सुविधा 1 जनवरी से सभी सरकारी अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिक में उपलब्ध होगी। इसके बाद से डॉ लाल पैथलैब्स का स्टॉक फोकस में हैं। जानते हैं इसमें ब्रोकरेज का नजरिया क्या है-
यूबीएस ने डॉ लाल पैथलैब्स पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2,800 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि दिल्ली में मुफ्त टेस्ट का ज्यादा असर नहीं होगा। दिल्ली में मुफ्त टेस्ट 80-90% लोगों की जरूरत को पूरा करते हैं। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त टेस्ट फ्री करने का थोड़ा प्रभाव पड़ेगा। दिल्ली से कंपनी की आय में 20-25% योगदान रहता है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)