Stocks to Watch: कच्चे तेल में दूसरे दिन भी तेज उछाल दिख रहा है। भाव 3% उछलकर 80 डॉलर के पार निकल गये हैं। डॉलर की कमजोरी से ये उछाल नजर आया है। उधर सोना भी 1% से ज्यादा बढ़कर 1820 डॉलर के ऊपर निकल गया है। PAYTM के बोर्ड ने शेयर बायबैक को मंजूरी दे दी है। कंपनी ओपन मार्केट से अधिकतम 810 रुपये प्रति शेयर पर 850 करोड़ रुपये का शेयर बायबैक करेगी। इसके अलावा आज सफायर फूड्स में भी बड़ी ब्लॉक डील होने की खबरें बाजार में चल रही हैं। इन शेयरों के अलावा UltraTech Cement, IIFL Wealth Management, TVS Motor Company, Axis Bank और अन्य स्टॉक्स भी फोकस में रहेंगे।
General Atlantic Singapore Fund Pte Ltd ने खुले बाजार से कंपनी में 564 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी बेची है। फंड ने आईआईएफएल वेल्थ में 31.15 लाख शेयरों को 1,810.09 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर बेचा। हालांकि Capital Income Builder ने 1,810 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर कंपनी के 30.43 लाख शेयर खरीदे हैं।
सीमेंट का कारोबार करने वाली दिग्गज कंपनी ने राजस्थान के पाली सीमेंट वर्क्स में 1.9 एमटीपीए ग्रीनफील्ड क्लिंकर बैक्ड ग्राइंडिंग कैपासिटी शुरू की है। अब भारत में इसकी सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़कर 121.35 mtpa हो गई है।
कंपनी की तुर्की में यूरो-5 टू-व्हीलर्स लॉन्च करने की योजना है। इसके अलावा कंपनी TVS Jupiter, TVS NTORQ रेस एडिशन, TVS Raider और TVS Apache RTR 200 4V जैसे उत्पादों के साथ तुर्की में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करेगी।
एक्सिस बैंक को 12,000 करोड़ रुपये तक के बॉन्ड के आवंटन के लिए बोर्ड की मंजूरी मिली। प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर सालाना देय 7.88% की कूपन दर पर कुल फंड 12,000 करोड़ रुपये जुटाये जायेंगे।
कंपनी ने 12 दिसंबर से प्रभावी रूप से गुजरात के हिम्मतनगर में क्रॉप प्रोटेक्शन फॉर्मूलेशन प्लांट में परिचालन बंद कर दिया। यह गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशों के बाद हुआ है।
कंपनी ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी - अडानी कूलिंग सॉल्यूशंस (Adani Cooling Solutions) को शुरू किया है। नई शाखा डिस्ट्रिक्ट कूलिंग सिस्टम व्यवसाय को आगे बढ़ाएगी।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)