Get App

यस बैंक और DR LAL PATHLABS ये दो स्टॉक्स हैं आज के लिए ब्रोकरेज की टॉप पिक्स

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने मेडिकल टेस्ट के संबंध में मंगलवार को बड़ी घोषणा की। सरकार ने ऐलान किया है कि दिल्लीवासियों के लिए अब 450 प्रकार के टेस्ट मुफ्त में कराये जायेंगे। ये सुविधा 1 जनवरी से सभी सरकारी अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिक में उपलब्ध होगी। सरकार की घोषणा के बाद डॉ लाल पैथलैब्स का स्टॉक फोकस में है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Dec 14, 2022 पर 10:57 AM
यस बैंक और DR LAL PATHLABS ये दो स्टॉक्स हैं आज के लिए ब्रोकरेज की टॉप पिक्स
YES BANK पर MORGAN STANLEY अंडरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 20 रुपये प्रति शेयर तय किया है

यस बैंक के बोर्ड ने मंगलवार 13 दिसंबर को कार्लाइल ग्रुप, एडवेंट इंटरनेशनल को शेयर जारी करने की मंजूरी दे दी। कार्लाइल, एडवेंट को 184.8 करोड़ शेयर 13.78/Sh पर जारी होंगे। जबकि 14.82/Sh के भाव पर 184.8 करोड़ वारंट जारी होंगे। इस तरह कुल मिलाकर 369.61 करोड़ शेयर और 256 वारंट जारी होंगे। इसके पहले यस बैंक के शेयर में मंगलवार तक पिछले तीन दिनों में 35% की बढ़त देखने को मिली थी। वहीं मंगलवार 13 दिसंबर को एनएसई पर ये शेयर बढ़त के साथ खुला। यस बैंक का शेयर करीब 13.74% की तेजी दिखाते हुए अपने 2 साल के सबसे ऊंचे स्तर 24.00 रुपये पर पहुंच गया था।

MORGAN STANLEY ON YES BANK

मॉर्गन स्टैनली ने यस बैंक पर राय देते हुए इस अंडरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का टारगेट प्राइस 20 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि FY25 तक यस बैंक के RoA में 1% तक का सुधार संभव है। हालांकि 1% RoA के बाद ग्रोथ की रफ्तार धीमी रहेगी। लिहाजा उन्होंने इस पर अंडरवेट रेटिंग दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें