Credit Cards

Yes Bank के शेयर से दूर रहने में निवेशकों की भलाई, Emkay Global ने दिया 10 रुपए का टारगेट

Yes Bank के शेयर मंगलवार को 0.79% ऊपर 12.75 रुपए पर बंद हुए हैं

अपडेटेड Mar 09, 2022 पर 12:18 AM
Story continues below Advertisement
Yes Bank के शेयरों में पैसा लगाकर कई निवेशक फंस चुके हैं

Yes Bank Share Price: यह एक ऐसा शेयर था जिसने निवेशकों को बड़े-बड़े ख्वाब दिखाए और फिर..जो हुआ वो सबके सामने है। अगर आप भी Yes Bank के शेयरों में पैसा लगाकर फंसे हैं तो यह खबर आपके लिए है। ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल ने Yes Bank का टारगेट प्राइस 10 रुपए तय किया है। मंगलवार को Yes Bank के शेयर 0.79% ऊपर 12.75 रुपए पर बंद हुए हैं।

Yes Bank की शुरुआत साल 2003 में हुई थी और अब इसका मार्केट कैप 31819.73 करोड़ रुपए है। Yes Bank को तीसरी तिमाही में 5664.33 करोड़ रुपए की कंसॉलिडेटेड आमदनी हुई थी। यह एक तिमाही पहले के मुकाबले 3.68% ज्यादा रही।

सितंबर 2021 तिमाही में Yes Bank की कुल आमदनी 5463.28 करोड़ रुपए थी। हालांकि एक साल पहले की दिसंबर तिमाही के मुकाबले इस बार बैंक की आमदनी 13.47% कम रही। एक साल पहले दिसंबर तिमाही में बैंक की आमदनी 6545.74 करोड़ रुपए थी। दिसंबर 2021 तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 265.76 करोड़ रुपए था।


Ashneer Grover ने 100 करोड़ के शेयर खोए, अब BharatPe में करीब 9.5% हिस्सेदारी के लिए है लड़ाई

31 दिसंबर 2021 तक Yes bank में प्रमोटर की हिस्सेदारी जीरो फीसदी है। हालांकि FII का पास Yes bank की 14.87% हिस्सेदारी है। जबकि डोमेस्टिक इनवेस्टर्स के पास 38.86% स्टेक है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।