इन स्टॉक्स पर ब्रोकरेज फर्मों ने दिया थम्सअप, क्या आप करेंगे निवेश

सिटी ने L&T पर खरीदारी करने की सलाह होगी जबकि 2,465 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। भारत और पश्चिमी एशिया में कैपेक्स ग्रोथ के लिए स्थिति बेहतर है

अपडेटेड Nov 28, 2022 पर 12:11 PM
मैक्यवायरी ने CONCOR पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग की राय दी है। स्टॉक के लिए 620 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है।

Today Top Brokerage views - सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके। इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है ये भी बताते हैं। आज दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर SBI Card,L&T, CONCOR, VA TECH और SAIL जैसे स्टॉक्स पर टिकी हैं।

SBI Card पर Morgan Stanley

मॉर्गन स्टैनली ने एसबीआई कार्ड पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है। और स्टॉक के लिए 1100 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि सालाना आधार पर इंडस्ट्री में मासिक खर्च में 5.5 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है । जिसके बाद सालाना आधार पर कंपनी के मंथली खर्च में 22% की बढ़ोतरी हुई है। नए कार्ड एडिशन में मजबूती आई है। इस साल मार्केट शेयर 18% बरकरार है।


L&T पर Citi

सिटी ने L&T पर खरीदारी करने की सलाह होगी जबकि 2,465 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। भारत और पश्चिमी एशिया में कैपेक्स ग्रोथ के लिए स्थिति बेहतर है। नए हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस, RoEs और ESG में सुधार देखने को मिल रहा है। कमोडिटी कीमतों में स्थिरता से आगे मार्जिन में सुधार की उम्मीद है। कैपेक्स ग्रोथ को देखते हुए वैल्युएशन वाजिब दिख रहे हैं।

Stocks in news- बजाज फिनसर्व, हीरो मोटोकॉर्प सहित इन शेयरों पर रखें नजर, खबरों के दम पर दिखेगा एक्शन

CONCOR पर Macquarie

मैक्यवायरी ने CONCOR पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग की राय दी है। स्टॉक के लिए 620 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। फ्रेट कॉरिडोर में देरी वॉल्यूम ग्रोथ पर असर पड़ेगा। मार्केट शेयर घटा है और प्राइसिंग दबाव से छोटी अवधि में DFC पर असर संभव है। सरकारी हिस्से के विनिवेश पर अहम नजर होगी।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।