Stocks in news- बजाज फिनसर्व, हीरो मोटोकॉर्प सहित इन शेयरों पर रखें नजर, खबरों के दम पर दिखेगा एक्शन

यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर

अपडेटेड Nov 28, 2022 पर 11:27 AM
Max Life ने MSI (Mitsui Sumitomo Insurance Company) का 5.17% हिस्सा खरीदा है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stocks In News Today: शेयरों की हर चाल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर। लेकिन सबसे पहले जानते है कि कल कैसी रही थी बाजार की चाल । 25 नवंबर को बाजार में काफी वोलैटिलिटी देखने को मिली थी। हालांकि कारोबार के अंत में बेंचमार्क इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए थे। ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी आई थी। निफ्टी के मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स में करीब 1 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी।

    सेंसेक्स 21 अंकों का तेजी लेकर 62294 के स्तर पर बंद हुआ था तो निफ्टी 29 अंकों की तेजी के साथ 18,513 के स्तर पर बंद हुआ था। साप्ताहिक आधार पर देखें को 25 नवंबर को खत्म हुए हफ्ते में निफ्टी में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली और इसने वीकली स्केल पर एक बुलिश इंगल्फिंग पैटर्न बनाया।

    आज किन शेयरों पर होगी नजर


    Hero MotoCorp पर फोकस

    कंपनी ने 1 दिसंबर से मोटरसाइकिल कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया है। इन बाइक्स की कीमतों में 1,500 रुपये तक का इजाफा होगा। कीमतों में ये बढ़ोतरी बाइक की मॉडल और वेरिएंट पर भी निर्भर करेगा।

    IEX पर फोकस

    कंपनी को 98 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक को मंजूरी मिल चुकी है। 200 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बायबैक होगाा। कंपनी 49 लाख शेयरों का बायबैक करेगी।

    Bajaj Auto पर फोकस

    स्नैपवर्क टेक में 40% हिस्सा 93 करोड़ रुपये में खरीदी है। बता दें कि स्नैपवर्क टेक एप डेवलप करने के कारोबार में हैं।

    Top Picks- करना चाहते है अच्छी कमाई तो एक्सपर्ट्स के सुझाए इन स्टॉक्स पर जरुर लगाए दांव

    मैक्स फाइनेंशियल पर फोकस

    Max Life ने MSI (Mitsui Sumitomo Insurance Company) का 5.17% हिस्सा खरीदा है। 85 रुपये प्रति शेयर पर 5.17% हिस्सा खरीद को IRDAI मंजूरी दी है। मैक्स लाइफ की हिस्सेदारी बढ़कर 87% हुई है।

    Lemon Tree Hotels पर फोकस

    कंपनी ने जमशेदपुर में 42 कमरे के एक होटल के लिए करार किया है। सितंबर 2023 तक इस होटल के खुलने की उम्मीद है। Carnation Hotels इसका ऑपरेशन करेगी।

    InterGlobe Aviation पर फोक

    कंपनी B777 एयरक्राफ्ट को वेट लीज पर लेने की योजना में हैं। अगले 6 महीने तक एयरक्राफ्ट लीज पर लेने की मंजूरी मिली है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कंपनी को मंजूरी दे दी है।

    Paytm पर फोकस

    कंपनी को RBI से PPSL सर्विस को लेकर एक आदेश मिला है। RBI ने सब्सिडियरी PPSL को नए ऑनलाइन सर्विस मर्चेंट को जोड़ने पर रोक लगा दी है। इसके अलावा आरबीआई ने पेमेंट एग्रीगेटर सर्विसेज का लाइसेंस भी खारिज कर दिया है।

    Ami Organics पर फोकस

    फिनलैंड की कंपनी Fermion के साथ कई सालों के लिए करार किया है। Orion कॉर्पोरेशन की सब्सिडियरी Fermion है । कंपनी ने ये करार अगले 10 साल के लिए इंटरमीडिएट सप्लाई के लिए किया है।

    L&T Finance Holdings पर फोकस

    L&T Investment Management की 100% हिस्सेदारी बिक्री का काम पूरा हो गया है। कंपनी 3,484 करोड़ रुपये में HSBC Managment (India) को इसे बेचा है। कंपनी के पास L&T Investment Management में 764 करोड़ रुपये का सरप्लस कैश बैलेंस है।

    SHRIRAM PROPERTIES पर फोकस

    बंगलुरु के सुविलास रियलिटी को 30 करोड़ रुपये में खरीदा है। कंपनी की सब्सिडियरी के जरिए अधिग्रहण किया है। कंपनी की 6.29 एकड़ में 660 रेजिडेंशियल यूनिट की क्षमता है।

    Venus Pipes & Tubes पर फोकस

    BNP Paribas Arbitrage ने कंपनी में 3.2% हिस्सा खरीदा।

    6.5 लाख शेयर 650 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 42 करोड़ में खरीदे है। इन्वेस्टर हेमंत रजनीकांत ने 6.5 लाख शेयर बेचे है।

    JK सीमेंट पर फोकस

    उत्तर प्रदेश में नई सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट में कामकाज शुरू किया है। नई यूनिट की ग्राइंडिंग क्षमता सालाना 2 Mn टन होगी।

    मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।