इन शेयरों पर ब्रोकरेज फर्मों ने दी खरीद की राय, क्या आप कर रहें है निवेश

सिटी ने वेदांता पर Sell रेटिंग दी है और इसके लिए 235 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि बोर्ड ने 17.5 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड को मंजूरी दी है

अपडेटेड Nov 23, 2022 पर 11:32 AM
सिटी ने ल्यूपिन पर खरीद की राय दी है और स्टॉक के लिए 840 रुपये का टारगेट दिया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Today Top Brokerage views - सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके। इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है ये भी बताते हैं। आज दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर Lupin, Vedanta, Maruti Suzuki और LTIMindtree जैसे स्टॉक्स पर टिकी हैं।

    Lupin पर Citi

    सिटी ने ल्यूपिन पर खरीद की राय दी है और स्टॉक के लिए 840 रुपये का टारगेट दिया है। gSpiriva को मंजूरी मिलती है तो कंपनी को 500-700 मिलियन डॉलर के मार्केट में मौके है। gSpiriva से मार्जिन में 10% से बढ़कर 17-18% जाने की क्षमता है। स्टॉक में मौजूदा स्तर से नीचे जाने की संभावन कम है और अमेरिका में फ्लू सीजन से फायदा होगा। Suprep Can से तीसरी तिमाही के मार्जिन पर असर है।


    Vedanta पर Citi

    सिटी ने वेदांता पर Sell रेटिंग दी है और इसके लिए 235 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि बोर्ड ने 17.5 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड को मंजूरी दी है। FY23 में कंपनी का कुल 3.2 अरब डॉलर का डिविडेंड आउटफ्लो रहा है। FY23 में Hind Zinc ने कुल 1.25 अरब डॉलर का डिविडेंड दे रही है। कंपनी का डिविडेंड यील्ड आकर्षक रहा है। कमोडिटी कीमतों अगर बढ़ती हैं तो डिविडेंड यील्ड पर्याप्त नहीं होगा। एल्यूमीनियम और जिंक का आउटुलक अगले कुछ महीनों में सुस्त रह सकता है। कैप्टिव कोयला ब्लॉक शुरू होने में देरी हो सकती है।

    Top Picks: एक्सपर्ट्स के सुझाए दमदार पिक्स, जिनमें हो सकती है तगड़ी कमाई

    LTIMindtree पर Citi

    सिटी ने LTIMindtree पर Sell रेटिंग दी है और इसके लिए 4501 रुपये का लक्ष्य दिया है। सिटी का कहना है कि एम्प्लॉई एट्रिशन, इंट्रिग्रेशन प्रक्रिया की रफ्तार पर नजर होगी। मध्यम अवधि में सिनर्जी पर खास नजर होगी । फिलहाल मैक्रो फैक्टर चुनौतीपूर्ण है और छोटी अवधि में थोड़ी समस्या हो सकती है।

    Maruti Suzuki पर UBS

    यूबीएस पर मारुति सुजुकी पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक में 12000 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कड़े नियम से आगे चलकर भारत में डीजल कारें महंगी हो सकती हैं। रियल-वर्ल्ड ड्राइविंग एमिशन (RDE) नॉर्म्स अप्रैल 2023 से शुरू होगा। भारत में डीजल कारों की डिमांड में कंपनी की 33% हिस्सेदारी है। डीजल के विकल्प से आगे बढ़ना कंपनी के लिए बड़ा पॉजिटिव होगा।

    (डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।