8 फरवरी के कारोबार में भारतीय इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा था। आरबीआई की तरफ से ब्याज दरों में की गई बढ़ोतरी बाजार के उम्मीद के अनुरूप ही रही। आज कैसी है बाजार की चाल इस पर नजर डालें तो कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में रिकवरी का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी निचले स्तरों से करीब 80 अंक सुधरकर 17850 के करीब दिख रहा है। ITC,बजाज फाइनेंस, L&T और रिलायंस ने बाजार में जोश भरा है।
बैंक निफ्टी में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मेटल शेयरों में आज मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। निफ्टी मेटल इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा फिसला है। सरकारी बैंक और ऑटो में भी दबाव है। लेकिन FMCG शेयरों में खरीदारी का मूड दिख रहा है। ऐसे माहौल में ब्रोकरेज हाउसेज ने की शेयरों की रेटिंग बढ़ा दी है। आइए इन शेयरों पर डालें एक नजर।
Sumitomo Chemical: एलारा कैपिटल (Elara Capital) ने सुमितोमो केमिकल की रेटिंग 'reduce' से बढ़ाकर 'accumulate' कर दी है और इसके लिए 533 रुपए का टार्गेट दिया है।
Ambuja Cements: एलारा कैपिटल (Elara Capital) ने अंबुजा सीमेंट की रेटिंग 'reduce' से बढ़ाकर 'accumulate' कर दी है और इसके लिए 418 रुपए का टार्गेट दिया है।
Ramco Cements: सीएलएसए (CLSA) ने रैमको सीमेंट की रेटिंग 'sell' से बढ़ाकर 'underperform' कर दी है और इसके लिए 765 रुपए का टार्गेट दिया है।
InterGlobe Aviation: प्रभुदास लीलाधर (Prabhudas Lilladher) ने इंटरग्लोब एविएशन की रेटिंग 'accumulate' से बढ़ाकर 'buy' कर दी है और इसके लिए 2500 रुपए का टार्गेट दिया है।
Paradeep Phosphates: एलारा कैपिटल (Elara Capital) ने पारादीप फास्फेट की रेटिंग 'accumulate' से बढ़ाकर 'buy' कर दी है और इसके लिए 75 रुपए का टार्गेट दिया है।
ITC: एलारा कैपिटल (Elara Capital) ने आईटीसी की रेटिंग 'accumulate' से बढ़ाकर 'buy' कर दी है और इसके लिए 465 रुपए का टार्गेट दिया है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।