Get App

Brokerage Radar: इन 6 शेयरों में कमाई का मौका, 2 को बेचने में फायदा, अभी नोट कर लें टारगेट प्राइस

Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों ने आज 12 दिसंबर का कारोबार शुरू होने से पहले कई शेयरों को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी की है। इसमें CONCOR, रैलिस इंडिया, L&T और सीएट जैसे दिग्गज स्टॉक शामिल हैं। इसके अलाव ब्रोकरेज ने स्टील और रियल एस्टेट सेक्टर को लेकर भी अपनी राय जाहिर की है। आइए जानते हैं कि ब्रोकरेज की इन शेयरों को लेकर क्या राय है और उन्होंने इनके लिए क्या टारगेट प्राइस तय किए हैं

Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 12, 2024 पर 10:24 AM
Brokerage Radar: इन 6 शेयरों में कमाई का मौका, 2 को बेचने में फायदा, अभी नोट कर लें टारगेट प्राइस
Brokerage Radar: गोल्डमैन सैक्स ने CONCOR के शेयर को बेचने की सलाह दी है

Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों ने आज 12 दिसंबर का कारोबार शुरू होने से पहले कई शेयरों को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी की है। इसमें CONCOR, रैलिस इंडिया, L&T और सीएट जैसे दिग्गज स्टॉक शामिल हैं। इसके अलाव ब्रोकरेज ने स्टील और रियल एस्टेट सेक्टर को लेकर भी अपनी राय जाहिर की है। आइए जानते हैं कि ब्रोकरेज की इन शेयरों को लेकर क्या राय है और उन्होंने इनके लिए क्या टारगेट प्राइस तय किए हैं।

1. कंटेनर कॉरपोरेशन (CONCOR)

ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने इस शेयर को बेचने की सलाह दी है और इसके लिए 710 रुपए का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि रेल कंटेनर ट्रैफिक में कमजोर ग्रोथ के चलते नतीजों में और गिरावट का जोखिम है। बढ़ते कॉम्पिटिशन के चलते मार्केट शेयर को लेकर भी चिंताएं हैं। पहली छमाही में 6% की सालाना ग्रोथ को कमजोर माना जा सकता है। कंपनी का मौजूदा ट्रैफिक रनरेट इसके महत्वाकांक्षी गाइडेंस पर सवाल उठाता है।

2. लार्सन एंड टुब्रो (L&T)

ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी ने इस शेयर को आउटपरफॉर्म की रेटिंग दी है और इसके लिए 4,210 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकेरज का कहना है कि पश्चिम एशिया में इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन (E&C) के काफी मौके हैं, जिसका कंपनी फायदा उठा सकती है। घरेलू स्तर पर भी राज्यों और केंद्र सरकार की पूंजीगत व्यय योजनाओं में कंपनी की चुनिंदा भागीदारी है।कंपनी की नई पहलें मध्यम अवधि में बड़े पैमाने पर विकास की संभावना दिखाती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें