Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों ने आज 26 दिसंबर को कारोबार शुरू होने से पहले कई कंपनियों के शेयरों और सेक्टर्स को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी की है। इन रिपोर्ट के चलते आज इन कंपनियों के शेयर फोकस में बने हुए हैं। इनमें PNB हाउसिंग, सेलो वर्ल्ड, और एंटनी वेस्ट जैसे स्टॉक शामिल हैं। आइए जानते हैं कि ब्रोकरेज की इन शेयरों को लेकर क्या राय है और उन्होंने इनके लिए क्या टारगेट प्राइस तय किए हैं।
1. पीएनबी हाउसिंग (PNB Housing)
मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए प्रति शेयर ₹1160 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी अपने प्रोडक्ट मिक्स में रणनीतिक बदलाव कर रही है और एग्जिक्यूशन में अच्छी प्रगति दिखा रही है। प्रोडक्ट मिक्स में सुधार से नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) में विस्तार होगा, जबकि रिकवरी से क्रेडिट लागत कम रहने की संभावना है। FY24-27 के दौरान कंपनी 18% लोन कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) और 23% प्रॉफिट CAGR देने की स्थिति में है। FY27 में कंपनी का रिटर्न ऑन एसेट्स (RoA) 2.6% और रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) 14% रहने का अनुमान है। फिलहाल यह स्टॉक FY26 के 1.2x पर ट्रेड कर रहा है।
ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज ने इस शेयर खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए टारगेट 960 रुपये प्रति शेयर रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि FY26 में ग्रोथ के लिए कई सकारात्मक पहलुओं की संभावना जताई गई है। Q2FY25 में ग्लासवेयर यूनिट के चालू होने से रेवेन्यू और अर्निंग्स में योगदान शुरू हो सकता है। विंप्लास्ट के साथ एकीकरण से डिस्ट्रीब्यूशन में तालमेल का लाभ मिलेगा। ब्रांड बिल्डिंग, डिजिटल मार्केटिंग और तेजी से कम्युनिकेशन में निवेश से FY26 में कमाई में बड़ा योगदान होने की उम्मीद है। Q3FY25 में कुछ क्षेत्रों में डिमांड ( रिकवरी के संकेत भी मिले हैं।
3. ऑटो सेक्टर (Auto Sectors)
मोतीलाल ओसवाल ने ऑटो सेक्टर को लेकर अपना नजरिया जारी करते हुए कहा कि नवंबर महीने के दौरान पिछले साल के ऊंचे बेस के कारण कमजोर प्रदर्शन रहने की संभावना थी, लेकिन फिर भी PV इंडस्ट्री ने नवंबर में 4% की सालाना ग्रोथ दर्ज की। जनवरी से अबतक टू-व्हीलर ICE सेगमेंट ने 10.8% और PV इंडस्ट्री ने सिर्फ 1% की सालाना ग्रोथ दिखाई है। होंडा मोटर ने स्कूटर और मोटरसाइकिल दोनों सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। M&M और टोयोटा ने जनवरी से अबतक PV सेक्टर में क्रमशः 2.10 फीसदी और 1.85 फीसदी की बाजार हिस्सेदारी हासिल की है। ऑटो सेक्टर में हमारे पसंदीदा शेयर मारुति, M&M, और हुंडई हैं।
4. ऑयल एंड गैस सेक्टर (Oil & Gas Sectors)
मोतीलाल ओसवाल की ऑयल एंड गैस सेक्टर पर आई रिपोर्ट बताती है कि भारत में नेचुरल गैस की मांग नवंबर 2024 में 3% और मौजूदा वित्त वर्ष में अबतक 7% बढ़ी। इंडस्ट्रियल और सिटी गैस सेक्टर में 10% की कंज्मप्शन ग्रोथ देखी गई है। LNG की मांग ऊंची कीमतों के बावजूद स्थिर रही है। हालांकि, पावर सेक्टर में मौसमी गिरावट देखी गई। उर्वरक की मांग स्थिर रही और LNG की बाजार हिस्सेदारी औसतन 51% रही।
5. एंटनी वेस्ट (Antony Waste)
ब्रोकरेज फर्म Equirus ने इस शेयर पर लंबी अवधि के नजरिए से खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए 720 रुपये प्रति शेयर का टारगेट तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर स्थिर रहा और कुल 2.37 मिलियन टन टनाज हैंडल किया गया। कलेक्शन और ट्रांसपोर्टेशन डिवीजन ने 0.96 मिलियन टन का मैनेजमेंट किया, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 7% अधिक है। कंपनी की कमाई नए कलेक्शन और ट्रांसपोर्टेशन कॉन्ट्रैक्ट्स से बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा, कंजूरमार्ग प्रोजेक्ट में इंक्रीमेंटल वॉल्यूम्स से भी नतीजों में सुधार हो सकता है। H1FY25 में कोर EBITDA मार्जिन 21.1% रहा, जो H1FY24 में 19.5% था।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।