Get App

इन 9 शेयरों को लेकर आई ब्रोकरेज की रिपोर्ट, नोट कर लें टारगेट प्राइस, Suzlon को मिली 'ओवरवेट' रेटिंग

Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों की रिपोर्ट्स के चलते आज 10 सितंबर को कई शेयरों में हलचल देखने को मिल रही है। इनमें एक्सिस बैंक, ICICI बैंक, डिक्सन टेक के अलावा सुजलॉन एनर्जी शामिल हैं। इसके अलावा मोतीलाल ओसवाल की एक रिपोर्ट के चलते आईटी कंपनियों के शेयर भी फोकस में हैं

Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 10, 2024 पर 9:54 AM
इन 9 शेयरों को लेकर आई ब्रोकरेज की रिपोर्ट, नोट कर लें टारगेट प्राइस, Suzlon को मिली 'ओवरवेट' रेटिंग
Brokerage Radar: मोतीलाल ओसवाल ने आईटी सेक्टर में 'कोफोर्ज' की रेटिंग को बढ़ाकर Buy कर दी है

Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों की रिपोर्ट्स के चलते आज 10 सितंबर को कई शेयरों में हलचल देखने को मिल रही है। इनमें एक्सिस बैंक, ICICI बैंक, डिक्सन टेक के साथ सुजलॉन एनर्जी का स्टॉक भी शामिल हैं। इसके अलावा मोतीलाल ओसवाल की एक रिपोर्ट के चलते आईटी कंपनियों के शेयर भी फोकस में हैं। मोतीलाल ओसवाल ने आईटी सेक्टर में 'कोफोर्ज' की रेटिंग को बढ़ाकर खरीदने की सलाह दी है। आइए जानते हैं कि इन स्टॉक्स को लेकर एनालिस्ट्स की क्या राय है और उन्हें इनके लिए क्या टारगेट प्राइस तय किए हैं-

Jefferies की Axis Bank पर राय

जेफरीज ने एक्सिस बैंक के शेयरों को 'खरीदें (Buy)' की रेटिंग देते हुए इसका टारगेट प्राइस 1,500 रुपये प्रति शेयर रखा है। उन्होंने संकेत दिया है कि क्रेडिट कॉस्ट सामान्य स्तर पर आ जाएगी। बैंक की मजबूत प्रीमियमाइजेशन रणनीति और कॉर्पोरेट सैलरी क्लाइंट्स से बैंक की डिपॉजिट फ्रैंचाइज में सुधार की उम्मीद है। भले ही डिपॉजिट ग्रोथ धीमी है, लेकिन बैंक अपने फंडिंग कॉस्ट को बेहतर तरीके से मैनेज कर रहा है, जो बैंक को अपने NIMs बनाए रखने में मदद कर रहा है। मौजूदा वैल्यूएशन्स को देखते हुए, जेफरीज ने इसे अपने टॉप पिक्स में रखा है।

CLSA की ICICI Bank पर राय

सीएलएसए ने आईसीआईसीआई के शेयरों को 'आउटपरफॉर्म' की रेटिंग दी है और इसके लिए टारगेट प्राइस 1,500 रुपये प्रति शेयर रखा है। CLSA का कहना है कि बैंक डिपॉजिट्स के मामले में अच्छी स्थिति में है और उन्हें नहीं लगता कि डिपॉजिट कॉस्ट में कोई बड़ा इजाफा होगा। बैंक का NIM स्थिर रहेगा और रेट कट होने पर भी सिर्फ अस्थायी रूप से NIM में गिरावट आएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें