Brokerage Radar: ब्रोकरेजेज फर्मों की रड़ार पर आज कई शेयर है। ब्रोकरेज फर्म ने भारती एयरटेल, सेंचुरी टेक्सटाइल , वोडाफोन आइडिया, बीएसई, पीवीआर पर अपनी रिपोर्ट जारी की है। ब्रोकरेज की रिपोर्ट के चलते ये सभी स्टॉक आज के कारोबार के दौरान फोकस में बने हुए हैं।आइए जानते हैं एनालिस्ट्स ने इन शेयरों क्या टारगेट प्राइस दिए हैं-
HSBC ने भारती एयरटेल की रेटिंग Hold से अपग्रेड कर Buy कर दी है और इसके टारगेट प्राइस को भी 1325 रुपये से बढ़ाकर 1950 रुपये प्रति शेयर किया है। HSBC का कहना है कि FY24-27 के दौरान EBITDA/EPS 16%/17% CAGR से बढ़ने की उम्मीद है। EBITDA/EPS मोबाइल ARPU बढ़ने से ग्रोथ, ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर ग्रोथ भी अच्छी है।EBITDA/EPS ग्रोथ को मार्जिन विस्तार से भी फायदा मिला। कैपेक्स में कमी आने की उम्मीद, FCF में सुधार संभव है।
CENTURY TEXT पर नोमुरा की राय
ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने CENTURY TEXT पर "Buy" कॉल दी है और शेयर के लिए 3700 रुपये का टारगेट दिया है। नोमुरा ने कहा कि देश की टॉप 5 रियल्टी कंपनियों में शामिल होने का दम है। प्रोजेक्ट पाइपलाइन की कुल ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू `90,000 करोड़ रुपये है।। सालाना आधार पर FY25 में 87% प्री-सेल्स ग्रोथ संभव है। जबकि FY26 में 33% प्री-सेल्स ग्रोथ संभव है। FY25 से ऑपरेटिंग कैश पॉजिटिव होने की उम्मीद है। वहीं FY27-FY28 से FCF पॉजिटिव होने की उम्मीद है। 1.1x पर Net Debt/इक्विटी स्थिर होने से कंफर्ट मिला है।
Vodafone Idea पर HSBC की राय
HSBC ने Vodafone Idea की रेटिंग घटाई है और शेयर के लिए 7.10 रुपये का टारगेट दिया है। HSBC ने कहा कि मंहगे वैल्युएशन और ऊंचे लेवरेज की वजह से Reduce कॉल को बरकरार रखा है। कंपनी पर अब और इक्विटी डायल्युशन घटाने का रिस्क है। कई तरह के बकाये चुकाने जरूरी है।
PVR INOX पर सीएलएसए की राय
सीएलएसए ने पीवीआर पर Outperform रेटिंग की राय दी है और स्टॉक पर 2450 रुपये का लक्ष्य दिया है। Q2 आय और EBITDA अनुमान से बेहतर रहे। FY25-27 के लिए आय/EBITDA अनुमान में 4% - 9% की गिरावट रहा। लेकिन अनुमान अभी भी आय/EBITDA 12-17% CAGRs पर है। विस्तार लगातार जारी है, कंपनी के पास 1,745 स्क्रीन है। पहली छमाही में 66 नए स्कीन्स जोड़े है।
जेफरीज ने BSE पर "Underperform" ऱेटिंग की राय दी है और शेयर का टारगेट 3500 रुपये का दिया है। सेबी के F&O पर नए फ्रेमवर्क एलान के बाद ये स्टॉक 100% से ज्यादा चल चुका है। मार्केट शेयर बढ़ने के साथ ही वैल्युएशन में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। वैल्युएशन महंगा है, छोटी अवधि में रिस्क-रिवॉर्ड बेहतर नहीं है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।