Brokerage Radar: तिमाही नतीजों के बाद ये 4 शेयर कराएंगे कमाई? ब्रोकरेज की आई रिपोर्ट
Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर सोमवार 14 अक्टबूर 4 शेयर हैं। इनमें एवेन्यू सुपरमार्ट्स, जस्ट डायल, लार्सन एंड टुब्रो और कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया शामिल है। इसके अलावा ब्रोकरेज ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को लेकर भी अपनी राय जारी की है। ब्रोकरेज की इन रिपोर्ट्स के चलते आज कारोबार के दौरान फोकस में बने हुए हैं
Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्म सिटी ने Just Dial के शेयर को बेचने की सलाह दी है
Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर सोमवार 14 अक्टबूर को 4 शेयर हैं। इनमें एवेन्यू सुपरमार्ट्स, जस्ट डायल, लार्सन एंड टुब्रो और कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया शामिल है। इसके अलावा ब्रोकरेज ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को लेकर भी अपनी राय जारी की है। ब्रोकरेज की इन रिपोर्ट्स के चलते ये शेयर आज कारोबार के दौरान फोकस में बने हुए हैं। आइए जानते हैं कि ब्रोकरेज की इन शेयरों पर क्या राय है और इनमें किसे Buy और किसे Sell की सलाह दी गई है
1. Avenue Supermarts (एवेन्यू सुपरमार्ट्स)
- Bernstein (बर्नस्टीन) की राय
ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर को आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और इसके लिए 5,800 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ पिछले 4 सालों में सबसे धीमी रही, जिसने हमें निराश किया। इसके अलावा LFL ग्रोथ भी 3 सालों में सबसे धीमी रही।स्टैंडअलोन EBITDA और मार्जिन भी सालाना आधार पर थोड़ा कम थे। हालांकि कंपनी स्टोर और रिटेल एरिया में अगर तेजी से विस्तार करे तो वह वापस 20% से अधिक ग्रोथ हासिल कर सकती है। इसके अलावा कंपनी ग्रोथ तेज करने के लिए 4-6 घंटे में डिलीवरी पर भी अपना फोकस बढ़ा सकती है। हालांकि इसके लिए 3-5 तिमाहियों का समय लग सकता है।
- CLSA की राय
विदेशी ब्रोकरेज फर्म CLSA ने भी एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर को आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और इसके लिए 5,360 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि सितंबर तिमाही के दौरान बिक्री और शुद्ध मुनाफा उसकी उम्मीद से कम रहे। ग्रॉस मार्जिन अनुमान से 30 बेसिस पॉइंट्स नीचे रहा। कंपनी ने ई-कॉमर्स से बढ़ती प्रतिस्पर्धा को Q2 में चुनौती के रूप में देखा। प्राइवेट लेबल पर फोकस बढ़ाने से कंपनी को भविष्य की प्रतिस्पर्धा से निपटने में मदद मिल सकती है।
- JPMorgan की राय
विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने भी एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर को न्यूट्रल रेटिंग दी है और इसके टारगेट प्राइस को पहले के 5,460 रुपये प्रति शेयर से घटाकर 4,700 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि LFL ग्रोथ की धीमी गति के चलते रेवेन्यू ग्रोथ भी धीमी रही। ऑनलाइन ग्रॉसरी फॉर्मेट्स का सीधा असर देखा गया। हमने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए रेवेन्यू अनुमान को 4 से 6 फीसदी तक घटा दिया है।
2. Larsen & Toubro (L&T) पर जेपी मॉर्गन की राय
ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने L&T के शेयर को ओवरवेट की रेटिंग दी है और इसके लिए 4,360 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी फिहालल वित्त वर्ष 2026 के कोर EPS के 25 गुना पर कारोबार कर रही है। वित्त वर्ष 2024 से 2027 के दौरान इसकी EPS ग्रोथ 23 पर्सेंट रह सकती है। L&T भारत और मिडल ईस्ट में कैपेक्स बढ़ोतरी से लाभ उठा सकती है।
3. कंटेनर कॉरपोरेशन पर Morgan Stanley की राय
विदेशी ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (CONCOR) के शेयर को अंडरवेट की रेटिंग दी है और इसके लिए 774 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी की हैंडलिंग वॉल्यूम 6% रही, जो उम्मीद से कम थी। अब कंपनी को दूसरी छमाही में 26% की एक्सपोर्ट और 35% की डोमेस्टिक ग्रोथ हासिल करने की जरूरत होगी, जिससे वह अपने सालाना अनुमान को पूरा कर सके।
4. Just Dial पर सिटी की राय
विदेशी ब्रोकरेज फर्म सिटी ने जस्ट डायल के शेयर को बेचने की सलाह दी है और इसके लिए 1,075 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी के रेवेन्यू में 9% और EBITDA में 68% की ग्रोथ हुई, लेकिन यह अनुमान से 2% और 6% कम रही। अन्य स्रोतों से अधिक आय के चलते शुद्ध मुनाफा उम्मीद से 27% अधिक रहा। कंपनी के यूजर्स ट्रैफिक में 15% की सालाना ग्रोथ देखी गई। आने वाले तिमाहियों में बेहतर मॉनेटाइजेशन की संभावना है।
5. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर HSBC की राय
ब्रोकरेज फर्म HSBC ने BPCL, HPCL, IOC के शेयरों पर खरीदारी की सलाह बरकरार रखी है। ब्रोकरेज का कहना है कि तेल की कीमतों में मौजूदा उतार-चढ़ाव ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) के लिए लाभदायक है। मजबूत मार्केटिंग मार्जिन्स ने GRMs में आई कमजोरी की भरपाई की है।
डिस्क्लेमरःMoneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।