चौथी तिमाही में एक्सेंचर (Accenture) के नतीजे ठीक ठाक रहे। इस दौरान कंपनी के डॉलर रेवन्यू में इजाफा देखने को मिला। कंपनी का डॉलर रेवेन्यू 15% बढ़ा। कंपनी की आउटसोर्सिंग डिमांड अच्छी रही है। कंपनी ने अगली तिमाही में डॉलर रेवेन्यू गाइडेंस 1.5% से बढ़ाकर 2.1% किया है। आज घरेलू IT कंपनियों में एक्शन दिख सकता है।
MORGAN STANLEY की IT सेक्टर पर राय
MORGAN STANLEY ने IT सेक्टर पर राय देते हुए कहा कि कहा कि इसका FY23 रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस अनुमान से बेहतर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि दिग्गज कंपनी एक्सेंचर के नतीजों से भारतीय IT सेक्टर के लिए पॉजिटिव संकेत दिखाई दे रहे हैं। इसमें मार्जिन प्रेशर के चलते आगे भी EPS में डाउनग्रेड दिखाई दे सकता है। मॉर्गन स्टैनली ने कहा कि उनकी Infosys और Tech Mahindra पर ओवरवेट रेटिंग दी है।
NOMURA की IT सेक्टर पर राय
NOMURA ने IT सेक्टर पर राय देते हुए कहा कि FY23 में 8-11% CC ग्रोथ गाइडेंस से डिमांड में नरमी के संकेत देखने को मिले हैं। इन्होंने दिग्गज आईटी स्टॉक INFOSYS पर खरीदारी करने की सलाह दी है। इसके साथ ही TECH MAHINDRA और PERSISTENT में भी खरीदारी करने को कहा है। जबकि नोमुरा ने देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS में REDUCE और LTI में भी REDUCE रेटिंग दी है।
आउटसोर्सिंग व्यवसाय पर डबल डिजिट की वृद्धि पर एक्सेंचर कमेंट्री भारतीय आईटी सेक्टर के लिए स्थिर नजर आ रहा है। ब्रोकरेज हाउस ने इस सेक्टर को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)