रिकवरी एजेंटों से लोन वसूलने पर RBI ने सख्त रवैया अपनाया है। आरबीआई ने M&M फाइनेंस को थर्ड पार्टी लोन रिकवरी बंद करने का आदेश दिया है। आरबीआई ने कंपनी से कहा कि वे कर्मचारियों के जरिये कर्ज वसूली करे। झारखंड में एक महिला की हत्या के बाद RBI का ने ये फैसला सुनाया है। दूसरी तरफ गोल्डमैन सैक्स पेटीएम पर बुलिश हुआ है। ब्रोकरेज ने कहा अगले कुछ तिमाहियों में 50% रेवेन्यू ग्रोथ मुमकिन, 1100 के दिए लक्ष्य
MORGAN STANLEY की M&M FINANCE पर निवेश राय
MORGAN STANLEY ने M&M FINANCE पर निवेश राय देते हुए इस स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 225 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य तय किया है। उनका कहना है कि रिकवरी एजेंटों से लोन वसूली बंद करने का RBI का आदेश आया है। RBI के आदेश के बाद कंपनी वैकल्पिक व्यवस्था कर सकती है। वहीं RBI के आदेश के बाद कंपनी के कलेक्शन पर असर पड़ सकता है। हालांकि कंपनी की एसेट क्वालिटी कलेक्शन आउटसोर्सिंग के हिस्से पर निर्भर करेगी।
GOLDMAN SACHS की PAYTM पर निवेश राय
GOLDMAN SACHS ने PAYTM पर निवेश राय देते हुए इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का टारगेट प्राइस 1100 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि ये कंविक्शन लिस्ट में शामिल हुआ है। ब्रोकरेज ने FY24 रेवेन्यू अनुमान 13% बढ़ाया है। इसमें आगे ऊंचे मार्जिन वाले सेगमेंट में बेहतर ग्रोथ से कंपनी का मुनाफा बढ़ेगा। कंपनी पेमेंट से फाइनेंशियल सर्विस बिजनेस की तरफ बढ़ती रहेगी। ब्रोकरेज का मानना है कि अगली कुछ तिमाहियों में 50% रेवेन्यू ग्रोथ देखने को मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)