Get App

Accenture के नतीजों के बाद IT सेक्टर पर जानें ब्रोकरेजेज का नजरिया और इस सेक्टर में ब्रोकरेज फर्मों की टॉप पिक्स

Accenture के नतीजे ठीक ठाक रहे और कंपनी के डॉलर रेवन्यू में 15 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 23, 2022 पर 12:29 PM
Accenture के नतीजों के बाद IT सेक्टर पर जानें ब्रोकरेजेज का नजरिया और इस सेक्टर में ब्रोकरेज फर्मों की टॉप पिक्स
IT सेक्टर पर राय देते हुए NOMURA ने कहा कि FY23 में 8-11% CC ग्रोथ गाइडेंस से डिमांड में नरमी के संकेत देखने को मिले हैं

चौथी तिमाही में एक्सेंचर (Accenture) के नतीजे ठीक ठाक रहे। इस दौरान कंपनी के डॉलर रेवन्यू में इजाफा देखने को मिला। कंपनी का डॉलर रेवेन्यू 15% बढ़ा। कंपनी की आउटसोर्सिंग डिमांड अच्छी रही है। कंपनी ने अगली तिमाही में डॉलर रेवेन्यू गाइडेंस 1.5% से बढ़ाकर 2.1% किया है। आज घरेलू IT कंपनियों में एक्शन दिख सकता है।

MORGAN STANLEY की IT सेक्टर पर राय

MORGAN STANLEY ने IT सेक्टर पर राय देते हुए कहा कि कहा कि इसका FY23 रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस अनुमान से बेहतर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि दिग्गज कंपनी एक्सेंचर के नतीजों से भारतीय IT सेक्टर के लिए पॉजिटिव संकेत दिखाई दे रहे हैं। इसमें मार्जिन प्रेशर के चलते आगे भी EPS में डाउनग्रेड दिखाई दे सकता है। मॉर्गन स्टैनली ने कहा कि उनकी Infosys और Tech Mahindra पर ओवरवेट रेटिंग दी है।

M&M FINANCE और PAYTM पर दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों से जानें खरीदें, बेचें या करें होल्ड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें