भारत के रिटेल निवेशक अब BSE और NSE दोनों के जरिए सीधे अमेरिकी शेयरों में निवेश कर सकते हैं। BSE और NSE ने एलान किया है कि उन्होंने एक ऐसा प्लेटफार्म बनाया है जिसके जरिए चुनिंदा अमेरिकी शेयरों में निवेश किया जा सकता है। फिलहाल अभी कुछ ब्रोकर भारतीय निवेशकों को अमेरिकी शेयरों में खऱीद-बिक्री की सुविधा देते हैं। इसके लिए इन ब्रोकर्स ने यूएस ब्रोकर्स के साथ करार कर रखा है।
हालांकि कि MF के जरिए अमेरिकी बाजारों में निवेश करना भारतीय निवेशकों के लिए अब तक का सबसे आसान तरीका रहा है। वर्तमान में 12 फंड अमेरिकी शेयरों में निवेश करते हैं। ये सीधे तौर पर या फिर फंड ऑफ फंड्स रूट (fund of funds) से ये निवेश करते हैं। एमएफ के जरिए इस तरह के निवेश में लोअर चार्ज और प्रोफेशनल मैनेजमेंट जैसी सुविधा मिलती है।
अमेरिकी मार्केट दुनिया के सबसे ज्यादा विकसित बाजारों में से एक है। ये फंड भारतीय निवेशकों को ऐसी अमेरिकी कंपनियों में निवेश का मौका देते हैं जो भारत में सीधे ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध नहीं हैं। विदेशी शेयरों में निवेश से पोर्टफोलियो में जियोग्रैफिकल डाइवर्सीफिकेशन के साथ ही US Dollar के खिलाफ हेजिंग की भी सुविधा मिलती है।
भारतीय निवेशकों के लिए उपलब्ध 48 इंटरनेशनल फंडों में से 12 फंड यूएस मार्केट में निवेश करते हैं। इनमें से अधिकांश US markets में लिस्टेड टेक्नोलॉजी कंपनियों में निवेश करती हैं।
यहां हम ऐसे 10 टॉप स्टॉक्स की सूचि दे रहे हैं जो US-focused funds की सूचि में शामिल हैं। ये सूचि 31 जुलाई 2021 तक के पोर्टफोलियो डेटा पर आधारित है।
Motilal Oswal Nasdaq 100 ETF (MON100) एक पैसिवली मैनेज्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) है। ये NASDAQ-100 Index में शामिल शेयरों में निवेश करता है। यूस फोकस्ड फंडों में इसकी एसेट साइज सबसे बड़ी है। 31 जूलाई 2021 तक आंकड़ों के मुताबिक इसकी असेट साइज 4,746 करोड़ रुपए है। इसके अलावा ये फंड ऑफ फंड्स की भी सुविधा देता जो मुख्यत: MON100 में निवेश करता है।
Nasdaq-100 index में 100 सबसे बड़ी गैर वित्तीय कंपनियां शामिल हैं जो अपने कैपिटलाइजेशन के आधार पर Nasdaq Stock Market में लिस्ट हैं। इसमें कम्प्यूटर हॉर्डवेटर, सॉफ्टवेयर, रिटेल होलसेल ट्रेड और बॉयो चेक से संबंधित कंपनियां शामिल हैं।
पिछले 10 साल में MON100 ने सालाना 28% का रिटर्न (CAGR)दिया है। एक दूसरा फंड Kotak NASDAQ 100 FOF,Ishares Nasdaq 100 ETF के overseas ETF में निवेश करता है।
Franklin India Feeder - Franklin U.S. Opportunities Fund (FIF-FUSOF) एक फंड ऑफ फंड्स है जदो विदेशी फंड Franklin U.S. Opportunities Fund (underlying fund) की यूनिटों में निवेश करता है। ये फरवरी 2012 में लॉन्च हुआ। अपने लॉन्च से अब तक इसने सालाना 20 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस फंड का 95 फीसदी निवेश अमेरिकी बाजार में है। जबकि यूके के बाजार में इसका 1.7 फीसदी, कनाडा में 1.2 फीसदी, चीन में 0.6 फीसदी निवेश है। टेक्नोलॉजी शोयरों में इसका सबसे ज्यादा (42 फीसदी के आसपास) निवेश है।
Motilal Oswal S&P 500 Index Fund एक पैसिवली मैनेज्ड फंड है। ये दुनिया के सबसे बड़े इंडेक्स S&P 500 Index को ट्रैक करता है। ये अमेरिका में लिस्ट 500 लीडिंग कंपनियों में निवेश करता है। पिछले 10 साल में इसने औसत 20 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है।
Edelweiss US Technology Equity FOF भी एक फंड ऑफ फंड्स है जो JPMorgan US Technology Fund में निवेश करता है। ये क्लाउड कम्प्यूटिंग (cloud computing), AI, OTT, electronic payments, autonomous cars जैसे टेक्नोलॉजी पर काम करने वाली कंपनियों में निवेश करता है।
ICICI Prudential US Bluechip Equity Fund अमेरिकी बाजार में लिस्ट ब्लूचिप कंपनियों में निवेश करता है। ये S&P 500 इंडेक्स को ट्रैक करता है। इसके पोर्ट फोलियो में तमाम सेक्टरों के करीब 47 शेयर शामिल हैं। ये 2012 में लॉन्च हुए। तब से अब तक इसनें 18% सालाना रिटर्न दिया है।
गूगल की होल्डिंग कंपनी अल्फाबेट इंक यूएस फोकस्ड फंडों का सबसे पसंदीदा शेयर है। दूसरे शेयरों में एप्पल (Apple),अमेजोन डॉ कॉम (Amazon.com),फेसबुक और माइक्रो सॉफ्ट (Microsoft) पर भी इन फंडों का फोकस है।