Get App

BSE, एंजल वन समेत इन शेयरों के लिए आई अच्छी खबर; RBI ने 3 महीने के लिए टाले सख्त नियम

भारतीय शेयर बाजार में बढ़ती अस्थिरता के बीच निवेशकों और ब्रोकिंग इंडस्ट्री को बड़ी राहत मिली है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कैपिटल मार्केट्स से जुड़े नए सख्त नियमों के लागू होने की तारीख को आगे बढ़ाते हुए अब 1 जुलाई 2026 कर दिया है। पहले ये नियम 1 अप्रैल से लागू होने वाले थे

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 31, 2026 पर 1:27 PM
BSE, एंजल वन समेत इन शेयरों के लिए आई अच्छी खबर; RBI ने 3 महीने के लिए टाले सख्त नियम
RBI के फैसले के बाद फिलहाल ब्रोकर्स 50% मार्जिन के साथ बैंक गारंटी का इस्तेमाल जारी रख सकेंगे

भारतीय शेयर बाजार में बढ़ती अस्थिरता के बीच निवेशकों और ब्रोकिंग इंडस्ट्री को बड़ी राहत मिली है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कैपिटल मार्केट्स से जुड़े नए सख्त नियमों के लागू होने की तारीख को आगे बढ़ाते हुए अब 1 जुलाई 2026 कर दिया है। पहले ये नियम 1 अप्रैल से लागू होने वाले थे। इस फैसले से खास तौर पर मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी (MTF) का इस्तेमाल करने वाले निवेशकों और ब्रोकर्स को तीन महीने का अतिरिक्त समय मिल गया है।

MTF ट्रेडर्स को मिली राहत

RBI के इस फैसले के बाद फिलहाल ब्रोकर्स 50% मार्जिन के साथ बैंक गारंटी का इस्तेमाल करना जारी रख सकेंगे। अगर ये नियम समय पर लागू हो जाते, तो ब्रोकर्स की लागत बढ़ जाती, जिसका सीधा असर ट्रेडर्स पर पड़ता। एनालिस्ट्स का मानना है कि नए नियमों के चलते ब्रोकरेज फीस बढ़ सकती थी या फिर ट्रेडर्स के लिए मार्जिन आवश्यकताएं सख्त हो जातीं। ऐसे में RBI का यह कदम मार्केट पार्टिसिपेंट्स के लिए राहत भरा माना जा रहा है।

क्यों टाले गए नियम?

RBI ने यह फैसला ऐसे समय लिया है जब मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण ग्लोबल और घरेलू बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। केंद्रीय बैंक ने फरवरी में इन नियमों की घोषणा की थी, जिनका उद्देश्य बाजार में अत्यधिक सट्टेबाजी और जोखिम को नियंत्रित करना था। हालांकि, मौजूदा अस्थिर माहौल को देखते हुए इनके लागू होने को फिलहाल टाल दिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें