Top F&O Calls: बाजार फिलहाल चढ़ कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 61 अंकों की बढ़त और सेंसेक्स में करीब 160 अंकों की मजबूती देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो चोला इनवेस्ट, सिटी यूनियन बैंक, एचपीसीएल, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, इंडियामार्ट, कोलगेट, हुडको, टाटा कम्यूनिकेशंस और बीपीसीएल के शेयर लाल निशान में नजर आये। जबकि टाटा मोटर्स, सन फार्मा, हीरो मोटोकॉर्प, कोफोर्ज, परसिस्टेंट सिस्टम्स, केईआई इंडस्ट्रीज, पिडीलाइट, पीबी फिनटेक और बिड़लासॉफ्ट के शेयर में हरे निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23200, 23300 और 23400 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23200, 23100 और 23000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 48800, 49000 और 49200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 48500, 48200 और 48000 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Britannia Future : खरीदें - 5004 रुपये, टारगेट - 5150 रुपये, स्टॉपलॉस - 4940 रुपये
HDFC AMC Future : खरीदें - 4003 रुपये, टारगेट - 4150 रुपये, स्टॉपलॉस - 3945 रुपये
TVS Motors Future : खरीदें - 2294 रुपये, टारगेट - 2360 रुपये, स्टॉपलॉस - 2265 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः BSE Ltd
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने कहा कि उन्होंने BSE Ltd पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि BSE Ltd की जनवरी की एक्सपायरी वाली 6000 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। प्रशांत सावंत ने कहा कि इसमें 96 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 165-190 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। हालांकि उन्होंने इसमें 48 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)