बीएसई और एनएसई ने 16 जनवरी को बड़े ऐलान किए। दोनों एक्सचेंजों ने कहा है कि यूनियन बजट पेश होने के दिन 1 फरवरी को दोनों एक्सचेंज खुले रहेंगे। इससे 1 फरवरी यानी रविवार को शेयर बाजार खुलने को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है।

बीएसई और एनएसई ने 16 जनवरी को बड़े ऐलान किए। दोनों एक्सचेंजों ने कहा है कि यूनियन बजट पेश होने के दिन 1 फरवरी को दोनों एक्सचेंज खुले रहेंगे। इससे 1 फरवरी यानी रविवार को शेयर बाजार खुलने को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है।
दोनों एक्सचेंजों में स्टैंडर्ड टाइमिंग के हिसाब से कामकाज होगा
BSE और NSE ने कहा है कि 1 फरवरी को रविवार के दिन एक्सचेंज स्टैंडर्ड टाइम के हिसाब से खुलेंगे और बंद होंगे। एनएसई ने इस बारे में एक सर्कुलर जारी किया है। इसमें कहा गया है, "मेंबर्स को यह ध्यान में रखने की जरूरत है कि यूनियन बजट पेश होने की वजह से एक्सचेंज में 1 फरवरी, 2026 को लाइव ट्रेडिंग सेशन होगा। एक्सचेंज स्टैंडर्ड टाइमिंग के हिसाब से खुलेंगे और बंद होंगे।" इसका मतलब है कि एक्सचेंज सुबह 9:15 से शाम 3:30 के बीच खुले रहेंगे।
लोकसभा स्पीकर यूनियन बजट पेश होने की तारीख कनफर्म कर चुके हैं
सरकार पहले ही संसद के बजट सत्र का ऐलान कर चुकी है। लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला ने 12 जनवरी को कनफर्म किया था कि 1 फरवरी को यूनियन बजट 2026 दिन में 11 बजे पेश होगा। यूनियन बजट हर साल लोकसभा में पेश होता है। पिछले कई सालों से यह 1 फरवरी को पेश होता है।
निर्मला सीतारमण लगातार 9वीं बार 1 फरवरी को यूनियन बजट पेश करेंगी
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को लगातार नौवीं बार यूनियन बजट पेश करेंगी। यूनियन बजट पेश होने से पहले इकोनॉमिक सर्वे पेश होगा। इसके बाद चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर (CEA) वी अनंत नागेश्वरन और सीनियर अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। फाइनेंस मिनिस्ट्री के डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स पर यूनियन बजट तैयार करने की जिम्मेदारी होती है।
पहले भी शनिवार को बजट पेश होने के दिन खुल चुके हैं शेयर बाजार
पिछले साल 1 फरवरी को शनिवार था। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने उस दिन यूनियन बजट 2026 पेश किया था। उस दिन स्टॉक एक्सचेंज खुले थे। इससे पहले 1 फरवरी, 2020 को शनिवार था। उस दिन भी यूनियन बजट पेश होने की वजह से मार्केट खुले थे। इससे पहले 28 फरवरी, 2015 को शनिवार को यूनियन बजट पेश हुआ था। उस दिन भी मार्केट खुले थे। शेयर बाजार में शनिवार और रविवार को छुट्टी होती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।