BSE Shares: शानदार नतीजे पर 10% उछले शेयर, लेकिन रिकॉर्ड हाई से अब भी काफी नीचे

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के शेयर करीब 7 साल पहले फरवरी 2017 में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट हुए थे। इसके शेयरों ने निवेशकों की बेतहाशा कमाई कराई है और 8 महीने में यह 241 फीसदी उछलकर एक साल के निचले स्तर से उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था। अब जून तिमाही के दमदार नतीजे पर शेयर फिर रॉकेट बने लेकिन रिकॉर्ड हाई से यह काफी नीचे है

अपडेटेड Aug 08, 2024 पर 4:06 PM
चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2024 में बीएसई का रेवेन्यू सालाना आधार पर करीब 182 फीसदी उछलकर 607.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के शेयरों में आज जोरदार तेजी दिखी। जून तिमाही के नतीजों के ऐलान के अगले दिन शेयर रॉकेट बन गए। जून तिमाही के दमदार नतीजे पर इसके शेयर करीब 11 फीसदी उछल गए। मुनाफावसूली के चलते भाव थोड़े नरम पडे़ लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। इस तेजी के बावजूद रिकॉर्ड हाई से यह करीब 21 फीसदी डाइनसाइड है। आज NSE पर यह 7.94 फीसदी की बढ़त के साथ 2,589.00 रुपये के भाव (BSE Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 10.78 फीसदी उछलकर 2657.00 रुपये तक पहुंच गया था और 24 अप्रैल 2024 को 3,264.70 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था।

BSE के लिए कैसी रही जून तिमाही

चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2024 में बीएसई का रेवेन्यू सालाना आधार पर करीब 182 फीसदी उछलकर 607.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। तिमाही आधार पर इसका रेवेन्यू 24 फीसदी बढ़ा और इसे ट्रांजैक्शन चार्जेज में 45 फीसदी की ग्रोथ से सपोर्ट मिला। ट्रांजैक्शन चार्जेज से बीएसई को 366.3 करोड़ रुपये मिले। इसके अलावा तिमाही आधार पर ट्रेजरी इनकम में 7.6 फीसदी और बाकी सिक्योरिटीज में 16,4 फीसदी की ग्रोथ से इसके रेवेन्यू को सपोर्ट मिला। EBITDA मार्जिन तिमाही आधार पर 19.7% से बढ़कर 47 फीसदी पर पहुंच गया।


सेबी रेगुलेटरी फीस में 53 फीसदी के साथ-साथ एडिमिनिस्ट्रेटिव और बाकी खर्चों में 5 फीसदी की गिरावट के चलते जून तिमाही में इसके मार्जिन को सपोर्ट मिला। मुनाफे की बात करें तो जून तिमाही में इसका नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही की तुलना में 106.89 करोड़ रुपये से उछलकर 264.29 करोड़ रुपये पर पहुंच गया लेकिन सालाना आधार पर इसमें गिरावट आई। पिछले साल जून तिमाही में इसे 516.25 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

7 साल पहले लिस्ट हुए थे शेयर

बीएसई के शेयर करीब 7 साल पहले फरवरी 2017 में एनएसई पर लिस्ट हुए थे। 1243 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत निवेशकों को 806 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए थे। 3 फरवरी 2017 को इसने 1085 रुपये पर एंट्री मारी थी और 1200 रुपये का हाई बनाकर 1069.20 रुपये पर बंद हुआ था। कंपनी ने फिर मार्च 2022 में 2:1 के रेश्यो में बोनस का ऐलान किया था यानी को दो शेयरों के बदले में शेयरहोल्डर्स को एक शेयर मिले। पिछले साल 16 अगस्त 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 835.50 रुपये के भाव (बोनस एडजस्टेड प्राइस) पर था और फिर 24 अप्रैल 2024 को यह 3,264.70 रुपये (बोनस एडजस्टेड प्राइस) की रिकॉर्ड ऊंचाई पर था।

Indigo Paints Shares: मुनाफे में 16% की गिरावट, फिर भी ब्रोकरेजेज इस कारण लगा रहे दांव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।