बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के शेयरों में आज जोरदार तेजी दिखी। जून तिमाही के नतीजों के ऐलान के अगले दिन शेयर रॉकेट बन गए। जून तिमाही के दमदार नतीजे पर इसके शेयर करीब 11 फीसदी उछल गए। मुनाफावसूली के चलते भाव थोड़े नरम पडे़ लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। इस तेजी के बावजूद रिकॉर्ड हाई से यह करीब 21 फीसदी डाइनसाइड है। आज NSE पर यह 7.94 फीसदी की बढ़त के साथ 2,589.00 रुपये के भाव (BSE Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 10.78 फीसदी उछलकर 2657.00 रुपये तक पहुंच गया था और 24 अप्रैल 2024 को 3,264.70 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था।
