BSE share price : सेंसेक्स नेक्स्ट 30 इंडेक्स के डेरिवेटिव्स लॉन्च करने के लिए सेबी से मिली मंज़ूरी, बीएसई के शेयर 4% भागे

BSE share price : BSE को सेंसेक्स नेक्स्ट 30 इंडेक्स के डेरिवेटिव्स लॉन्च करने के लिए सेबी से मंज़ूरी मिलने की खबर से बीएसई के शेयर 2% भागे हैं। इस कॉन्ट्रैक्ट की एक्सपायरी डेट,एक्सपायरी पीरियड का आखिरी गुरुवार होगी

अपडेटेड Mar 05, 2026 पर 10:52 AM
Story continues below Advertisement
BSE share news : बुधवार को मार्केट खुलने के बाद एक रेगुलेटरी फाइलिंग में BSE ने बताया कि वह कैश सेटल होने वाले मंथली इंडेक्स फ्यूचर्स और मंथली इंडेक्स ऑप्शन ऑफ़र करेगा

BSE share price : BSE सेंसेक्स नेक्स्ट 30 इंडेक्स के लिए डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट लॉन्च करने के लिए कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ़ इंडिया (SEBI) से स्टॉक एक्सचेंज को मंज़ूरी मिलने के बाद 5 मार्च को BSE के शेयर 4% तक भागे हैं।

BSE सेंसेक्स नेक्स्ट 30 इंडेक्स, BSE 100 में शामिल सबसे बड़ी और सबसे ज़्यादा लिक्विड कंपनियों को ट्रैक करता है। ये शेयर डेरिवेटिव सेगमेंट के हैं और BSE सेंसेक्स 30 इंडेक्स का हिस्सा नहीं हैं।

बुधवार को मार्केट खुलने के बाद एक रेगुलेटरी फाइलिंग में BSE ने बताया कि वह कैश सेटल होने वाले मंथली इंडेक्स फ्यूचर्स और मंथली इंडेक्स ऑप्शन ऑफ़र करेगा। कॉन्ट्रैक्ट की एक्सपायरी डेट,एक्सपायरी पीरियड का आखिरी गुरुवार को होगी। हालांकि, BSE ने सेंसेक्स नेक्स्ट 30 इंडेक्स के F&O (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) कॉन्ट्रैक्ट्स की लॉन्च डेट के बारे में जानकारी नहीं दी है।


5 मार्च को सुबह 10.35 बजे के आसपास BSE के शेयर लगभग 4 फीसदी बढ़कर 2730 रुपये प्रति शेयर के आसपास पर ट्रेड कर रहे थे। पूरे बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है। इसके चलते इस स्टॉक को और सपोर्ट मिल रहा है।

BSE के  डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की लिस्ट पर एक नजर

वर्तमान में BSE बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स के वीकली और मंथली दोनों तरह के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट ऑफर करता है। इसके अलावा,यह मंथली एक्सपायरी वाले सेंसेक्स 50 और BANKEX के लिए डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट भी ऑफर करता है। पिछले साल,एक्सचेंज ने सभी डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट की एक्सपायरी डेट मंगलवार से बदलकर गुरुवार कर दी थी। इन कॉन्ट्रैक्ट्स में NSE ने मंगलवार का स्लॉट लिया है।

निफ्टी कैपिटल मार्केट्स इंडेक्स  में तेजी

आज 5 मार्च को निफ्टी कैपिटल मार्केट्स इंडेक्स 1.5% ऊपर ट्रेड कर रहा है। इसमें MCX, Kfin Tech क्रमशः 2.5% और 2.3% बढ़कर सबसे ज़्यादा बढ़त दिखा रहे हैं।

शेयर प्राइस हिस्ट्री

पिछले 1 हफ्ते में ये शेयर 2.42 फीसदी गिरा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 5.45 फीसदी की गिरावट आई है। 3 महीने में ये शेयर करीब 3 फीसदी टूटा है। वहीं, इस साल अब तक इसमें 3.82 फीसदी की तेजी आई है। 1 साल में इस स्टॉक ने 90.74 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, 3 साल में इसने 1,727.90 फीसदी की तेजी दिखाई है।

 

 

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।