Stock Market news : ग्लोबल बाजारों में आज अच्छी रिकवरी के संकेत हैं। गिफ्ट निफ्टी में 175 अंक से ज्यादा की तेजी नजर आ रही है। एशियाई बाजारों में भी जोरदार तेजी है। निक्केई 4% तो कॉस्पी 12% उछला है। वहीं कल अच्छे इकोनॉमिक आंकड़ों के बाद अमेरिकी बाजारों में भी उछाल दिखा था। नैस्डैक 1.25 फीसदी से ज्यादा चढ़ा था। डाओ और S&P में भी अच्छी तेजी रही थी। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते टकराव के बीच, भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स 4 मार्च को 1.5% गिर गए और पिछले तीन ट्रेडिंग सेशन में उनकी गिरावट 4% तक बढ़ गई। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 1,122.66 अंक या 1.40 प्रतिशत गिरकर 79,116.19 पर और निफ्टी 385.20 अंक या 1.55 प्रतिशत गिरकर 24,480.50 पर बंद हुए।
ट्रेड कोर्ट ने ट्रंप को टैरिफ रिफंड के आदेश जारी किए
ग्लोबल बाजारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। ट्रेड कोर्ट ने ट्रंप को टैरिफ रिफंड का आदेश जारी किए हैं। ट्रंप सरकार को IEEPA के जरिए जुटाए $130 bn लौटाने होंगे।
क्रूड और गोल्ड में मजबूती
तेल टैंकरों को सुरक्षा का US का भरोसा भी काम नहीं आया है। ब्रेंट क्रूड एक फीसदी चढ़कर 83 डॉलर के पार चला गया है। उधर सेफ हेवेन की डिमांड बढ़ने से सोने भी में रौनक देखने को मिल रही है। COMEX GOLD का भाव 5200 डॉलर के करीब पहुंच गया है।
US में जंग रोकने वाला प्रस्ताव हुआ खारिज
ईरान युद्ध पर ट्रंप को राहत मिली है। रिपब्लिकन सांसदों ने जंग रोकने वाला प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इधर ईरान-इजरायल की भीषण जंग छठें दिन भी जारी है। अमेरिका ने पनडुब्बी से हमला करके भारत से लौट रहा ईरानी युद्धपोत डुबो दिया है। इसमें 80 लोगों की मौत हो गई है।
कतर ने LNG प्रोडक्शन बंद किया, गुजरात गैस ने दिया गैस सप्लाई में दिक्कत का नोटिस
कतर एनर्जी ने ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से force majeure का एलान किया है। इसकी 2 फैसेलिटीज पर पर ईरानी ड्रोन अटैक की वजह से पूरी तरह प्रोडक्शन बंद है। इधर गुजरात गैस ने इंडस्ट्रियल ग्राहकों को गैस सप्लाई में दिक्कतों का नोटिस भेजा है।
BSE को SEBI से SENSEX NEXT 30 के लिए SEBI से मिली मंजूरी
BSE को BSE Sensex Next 30 इंडेक्स पर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट लॉन्च करने के लिए SEBI से मंजूरी मिल गई है। सेंसेक्स,बैंकेक्स,BSE SX50 के बाद BSE अपना चौथा इंडेक्स वायदा लॉन्च कर सकेगा।
फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने 4 मार्च को लगातार चौथे सेशन में अपनी बिकवाली जारी रखी और Rs 8,752 करोड़ के शेयर बेचे। इस बीच, डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs) ने लगातार छठे दिन अपनी खरीदारी जारी रखी और Rs 12,000 करोड़ से ज़्यादा के शेयर खरीदे, जिससे FII के आउटफ्लो को कम करने में मदद मिली।