Get App

BSE SME IPO Index: ऑल टाइम हाई से 15000 प्वाइंट्स गिर चुका है बीएसई एसएमई इंडेक्स, क्या आपको पैसे निकाल लेने चाहिए?

BSE SME IPO Index 28 अगस्त को 1,14,991 के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया था। 7 अक्टूबर को यह गिरकर 98,290 प्वाइंट्स पर आ गया था। यह 13 फीसदी यानी करीब 16,000 प्वाइंट्स की गिरावट है। हालांकि, 8 अक्टूबर को इंडेक्स में रिकवरी दिखी

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 08, 2024 पर 12:30 PM
BSE SME IPO Index: ऑल टाइम हाई से 15000 प्वाइंट्स गिर चुका है बीएसई एसएमई इंडेक्स, क्या आपको पैसे निकाल लेने चाहिए?
इस साल बीएसई एसएमई आईपीओ 114 फीसदी चढ़ा है, जबकि बीते एक साल में इसने 180 फीसदी रिटर्न दिया है।

पिछले सत्रों में स्टॉक मार्केट्स में आई गिरावट का बड़ा असर एसएमई आईपीओ इंडेक्स पर पड़ा है। यह सूचकांक 28 अगस्त को 1,14,991 के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया था। 7 अक्टूबर को यह गिरकर 98,290 प्वाइंट्स पर आ गया था। यह 13 फीसदी यानी करीब 16,000 प्वाइंट्स की गिरावट आई है। हालांकि, 8 अक्टूबर को इंडेक्स में रिकवरी दिखी। यह 11:43 बजे 7 अक्टूबर की क्लोजिंग के मुकाबले 1.29 फीसदी चढ़कर 99,826 प्वाइंट्स पर चल रहा था। इस साल बीएसई एसएमई आईपीओ 114 फीसदी चढ़ा है, जबकि बीते एक साल में इसने 180 फीसदी रिटर्न दिया है।

एसएमई स्टॉक्स की वैल्यूएशन हाई लेवल पर

पिछले काफी समय से एसएमई के आईपीओ में निवेशकों की खूब दिलचस्पी देखने को मिली है। इससे इस सेगमेंट के शेयरों की वैल्यूएशन काफी बढ़ गई है। एनालिस्ट्स का कहना है कि ज्यादा वैल्यूएशन और कुछ स्टॉक्स में मैनुपेलशन की आशंका निवेशकों की चिंता बढ़ा रही हैं। निवेशकों का मानना है कि कुछ आईपीओ के खिलाफ सेबी की कार्रवाई हो सकती है। इसका असर उनके आत्मविश्वास पर पड़ रहा है। कई एसएमई आईपीओ जिनमें हाल तक काफी ज्यादा प्राइस पर ट्रेडिंग हो रही थी, अब उनकी दोबारा रेटिंग हो रही है।

 गिरावट का असर एसएमई आईपीओ इंडेक्स पर भी पड़ा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें