BSE Share price : BSE के शेयर में आज जोरदार गिरावट दिख रही है। फिलहाल 12.30 बजे के आसपास ये शेयर 271.50 अंक यानी 3.72 फीसदी की गिरावट के साथ 7022 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का लो 6,895 रुपए है। स्टॉक में गिरावट की वजह पर नजर डालें तो CNBC TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक NSE ने मंगलवार को एक्सपायरी करने के लिए अर्जी दी है। NSE ने F&O एक्सपायरी के लिए SEBI को ये अर्जी दी है। SEBI जल्दी ही इस मामले में सर्कुलर जारी कर सकता है।