BSNL की 4G सेवा जल्द, 1 हफ्ते के अंदर परचेज ऑर्डर जारी कर सकती है कंपनी

सीएनबीसी-आवाज़ के असीम मनचंदा ने कहा कि अब 4 जी टावर लगाने के लिए BSNL एक हफ्ते के अंदर परचेज ऑर्डर जारी कर सकती है। इससे पहले इसके टेंडर में सिर्फ 1 कंपनी टीसीएस ने भाग लिया था। सरकार की बीएसएनएल के लिए 1 लाख 4 जी टावर लगााने की है। जिसके लिए करीब 25 हजार करोड़ रुपये लागत लगेगी

अपडेटेड May 09, 2023 पर 1:56 PM
BSNL के 4 जी टावर लगाने के लिए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की हरी झंडी मिल गई है। कंपनी कुल 1 लाख टावर 18 से 24 महीने के अंदर लगाएगी

भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) की 4G सेवा जल्द संभव है। BSNL की 4G सेवाओं के रोल आउट का रास्ता साफ हो गया है। सूत्रों के मुताबिक ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स ने 4G सेवाओं के टेंडर को हरी झंडी दे दी है । इसके लिए हरी झंडी मिलने पर माना जा रहा है कि कंपनी 1 हफ्ते के अंदर परचेज ऑर्डर जारी कर सकती है। इससे पहले कंपनी ने एक लाख टावर लगाने के लिए टेंडर जारी किया था। जिसका रास्ता अब साफ हो गया है। कंपनी 1 लाख 4G टावर लगाएगी। ये टावर लगाने की लागत करीब 25000 करोड़ रुपये आने की संभावना है।

इस खबर पर ज्यादा डिटेल्स देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के असीम मनचंदा ने कहा कि सरकार काफी समय से बीएसएनल की 4 जी सेवाएं शुरू करने की कोशिश कर रही है। लेकिन इसमें किसी ने किसी कारणवश विलंब हो रहा था। लेकिन अब मंत्रियों के समूह द्वारा इसे ग्रीन सिग्नल देने से 4 जी सेवा शुरू करने का रास्ता साफ हो गया। जिससे बीएसएनल के ग्राहकों के लिए जल्द ही कंपनी की तरफ से 4G सेवा शुरू की जायेगी।

असीम ने आगे कहा कि अब BSNL 1 हफ्ते के अंदर परचेज ऑर्डर जारी कर सकती है। इससे पहले इसके टेंडर में सिर्फ 1 कंपनी ने हिस्सा लिया था। केवल टीसीएस ने कंपनी के टेंडर में भाग लिया था। सरकार की योजना इसके लिए 1 लाख 4 जी टावर लगााने की है। जिसकी लागत करीब 25 हजार करोड़ रुपये आंकी गई है। कंपनी ये टावर 18 से 24 महीने के अंदर टावर लगाएगी।


RBI ने भारतीय बैंकों का स्ट्रेस टेस्ट करके कहा- CS, SVB जैसा रिस्क भारतीय बैंकों में नहीं

कंपनी द्वारा टावर लगाने का काम शुरू कर दिया है जिसके तहत फिलहाल चंडीगढ़ में ट्रायल चल रहा है। वहीं ITI के लिए 20% आर्डर रिजर्व रहेगा। ये सुविधा इस कंपनी को प्रेफरेंशियल मार्केट एक्सेस के तहत दी जायेगी। इसलिए टावर लगाने की प्रक्रिया में इस कंपनी को फायदा होगा।

सरकार द्वारा पहले से ही टावर लगाने के लिए 25000 साइट्स की पहचान की जा चुकी है। इस काम को तेज गति से आगे ले जाने के लिए सरकार का प्रति दिन 200 टावर लगाने का लक्ष्य है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।