15 अक्टूबर को शुरू हो सकती है BSNL की 4G सेवा, इस खबर ने इन दो शेयरों में भरा जोश, क्या हैं आपके पास

सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने अब तक करीब 25,000 साइट्स लगाई हैं। यह साइट्स करीब 10 राज्यों के अंदर फैली हुई हैं। BSNL की 4G सेवा 15 अक्टूबर को शुरू हो सकती है। कंपनी ने कई सर्किल में 4G सिम बांटने की शुरुआत कर दी है। अभी ट्रायल फेज में कई सर्किल में सेवाएं शुरू की जा रही हैं

अपडेटेड Aug 16, 2024 पर 1:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कंपनी का यह नेटवर्क पूरी तरह से स्वदेशी होगा। सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने कई सर्किल में 4G सिम बांटने की शुरुआत कर दी है

अगर आप BSNL का सिम इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। BSNL की 4G सेवा 15 अक्टूबर को शुरू हो सकती है। कंपनी दिल्ली और मुंबई में भी 4G सेवा देगी। खबर पर पूरी डिटेल देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के असीम मंनचंदा ने कहा कि सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी को मुताबिक BSNL की 4G सेवा 15 अक्टूबर को शुरू हो सकती है। कंपनी दिल्ली और मुंबई में भी 4G सेवा देगी। सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने अब तक करीब 25,000 साइट्स लगाई हैं। यह साइट्स करीब 10 राज्यों के अंदर फैली हुई हैं।

सूत्रों का कहना है कि जून 2025 तक कंपनी की एक लाख साइट्स लगाने की योजना है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने इसके लिए TCS और Tejas को टेंडर दिया है। कंपनी का यह नेटवर्क पूरी तरह से स्वदेशी होगा। सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने कई सर्किल में 4G सिम बांटने की शुरुआत कर दी है। अभी ट्रायल फेज में कई सर्किल में सेवाएं शुरू की जा रही हैं। आधिकारिक और व्यावसायिक लॉन्च 15 अक्टूबर को संभव हैं।

इस खबर के बीच आज TCS और Tejas के शेयरों में भी जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है। टीसीएस का शेयर एनएसई पर 106.20 रुपए यानी 2.47 फीसदी की बढ़त के साथ 4401 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 4,409.40 रुपए और दिन का लो 4,325.10 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 2,110,785 शेयर के आसपास दिख रहा है। जबकि मार्केट कैप 1,591,922 करोड़ रुपए है।


भारत में इंवेस्टिंग का कल्चर अभी तो हुआ है शुरू, आगे पकड़ेगा और जोर : मोतीलाल ओसवाल के रजत राजगढ़िया

तेजस नेटवर्क में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। 1.15 बजे के आसपास एनएसई पर ये शेयर 8.50 रुपए यानी 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ 1215 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 1,239.85 रुपए और दिन का लो 1,202.50 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 1,495 रुपए और 52 वीक लो 651.25 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 106,866 शेयर है। वहीं, कंपनी का मार्केट कैप 20,728 करोड़ रुपए है।

तेजस नेटवर्क ने 1 हफ्ते में 0.51 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं, 1 महीने में 15.16 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। स्टॉक तीन महीने में 0.60 फीसदी भागा है। 1 साल में इसने 44 फीसदी और तीन साल में 205 फीसदी रिटर्न दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।