Stock market : मोतीलाल ओसवाल एनुअल ग्लोबल इन्वेस्टर्स कॉन्फ्रेंस यानी MOAGIC का बाजार को बेसब्री से इंतजार रहता है। दो दिन का ये कॉन्फ्रेंस बेहद खास है, क्योंकि ये 20 वां सालाना इवेंट है। सोमवार से शुरू हो रहे इस कार्यक्रम में नए उभरते ट्रेंड्स, थीम और सेक्टर्स पर खास चर्चा होगी। MOAGIC में 100 से ज्यादा CEOs और 120 से ज्यादा FIIs क्लाइंट शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में बड़े-बड़े निवेशक भी शामिल होंगे। 20 वें MOAGIC में किन थीम पर फोकस रहेगा, इस पर चर्चा के लिए आज सीएनबीसी-आवाज़ के साथ जुड़े MOFSL के MD और CEO इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज रजत राजगढ़िया और MOFSL के इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के हेड ऑफ सेल्स सचिन शहाणे।
इस बातचीत में रजत राजगढ़िया ने बताया कि MOAGIC की शुरुआत। 2005 में हुई थी। इकोनॉमी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय इकोनॉमी में ग्रोथ और साइज दोनों मौजूद हैं। इकोनॉमी की ग्रोथ में तमाम सेक्टर की भूमिका है। FIIs भारतीय बाजार में खरीदारी कर रहे हैं। भारतीय बाजार पर FIIs का नजरिया पॉजिटिव है। आगे भारत में FIIs का फ्लो बढ़ता ही रहेगा। देश में डीमैट अकाउंट की संख्या 17 करोड़ पहुंच गई है।
उन्होंने आगे कहा कि बाजार में हर गिरावट में रिटेल निवेशक लगातार खरीदारी कर रहे हैं। ये बहुत अच्छी बात है। भारत में इंवेस्टिंग का कल्चर अभी तो शुरू हुआ है। आगे इसमें और तेजी आएगी। कैपिटल मार्केट प्लेयर्स का ग्रोथ आउटलुक पॉजिटिव है। MOAGIC में पहली बार BSE के COO को भी सुनने का मौका मिलेगा। BSE ने पिछले डेढ़-दो वर्षों में मार्केट शेयर तेजी से बढ़ाया है।
इस बातचीत में सचिन शहाणे ने कहा कि मिडैकप-स्मॉलकैप कंपनियों में HNIs की दिलचस्पी देखने को मिल रही है। TRENT का अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है। ये कंपनी आगे तेजी से बढ़ती दिखेगी। 10 साल में रिटेल निवेशकों की थ्योरी बदली है। HNIs का भारतीय बाजारों पर पॉजिटिव रुख है। बाजार में 2005 से 2024 तक के लंबे सफर में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। कॉन्फ्रेंस में HNI निवेशकों की भागीदारी सराहनीय रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।