Get App

22 नवंबर को ये 4 स्टॉक्स करायेंगे कमाई, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में दिख सकता है जोरदार एक्शन

Petronet LNG पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने BTST कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि कल कमाई के लिए Petronet LNG के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 330 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा इसमें 322 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। हालांकि इसमें 320 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Nov 21, 2024 पर 7:33 PM
22 नवंबर को ये 4 स्टॉक्स करायेंगे कमाई, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में दिख सकता है जोरदार एक्शन
SRF पर manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने STBT कॉल देते हुए कहा कि इसमें 2147 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

BTST/STBT Calls: अदाणी ग्रुप के शेयरों में गिरावट का असर बाजार पर देखने को मिला। सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। IT, रियल्टी को छोड़ BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट रही। PSE, ऑटो, इंफ्रा इंडेक्स गिरावट पर बंद हुएु। सेंसेक्स 423 प्वाइंट गिरकर 77,156 पर बंद हुआ। निफ्टी 169 प्वाइंट गिरकर 23,350 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 254 प्वाइंट गिरकर 50,373 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 7 शेयरों में गिरावट दिखी। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कल इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का BTST कॉल - Petronet LNG

प्रकाश गाबा ने कल कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए पेट्रोनेट एलएनजी में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 322 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 330 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 320 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Trader & Market Expert अमित सेठ का STBT कॉल - Divis Lab

अमित सेठ ने कल को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए डिवीज लैब में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 5993 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 6150 रुपये तक लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 5920 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें