Get App

बजट 2023: इन 4 ट्रेड्स में नजर आयेगी रौनक, बजट से पहले दांव लगाने पर होगी तगड़ी कमाई

Budget 2023: Axis Bank के शेयर पर चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉक के रूप में कविता जैन ने खरीदारी की राय दी। उन्होंने कहा कि इसमें 941 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। कविता ने कहा कि इसमें 948 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 929 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाने की सलाह दी

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 24, 2023 पर 9:49 AM
बजट 2023: इन 4 ट्रेड्स में नजर आयेगी रौनक, बजट से पहले दांव लगाने पर होगी तगड़ी कमाई
Stock Market Today Live:

Budget 2023: आज प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज बैंक एक्सिस बैंक (Axis Bank) के नतीजे आयेंगे। स्ट्रीट का अनुमान है कि बैंक का मुनाफा तीसरी तिमाही में 51% बढ़ सकता है। बैंक की ब्याज से कमाई में 26% की बढ़ सकती है। इसकी NIM में भी सुधार की उम्मीद है। लिहाजा इस शेयर पर आज फोकस बना हुआ है। इसके साथ ही आज सीएनबीसी-आवाज़ के चार का चौका में सच्चितानंद उत्तेकर द्वारा एक सस्ता ऑप्शन सुझाया गया। इसके अलावा कविता जैना द्वारा एक एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी गई। जबकि चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला स्टॉक राहुल शर्मा ने सुझाया। मिडकैप सेगमेंट से आस्था जैन मिडकैप फंडा स्टॉक बताया। इन स्टॉक्स में बजट 2023 से पहले रौनक देखने को मिल सकती है।

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः RBL BANK (आरबीएल बैंक )

राजेश पालवीय ने RBL BANK के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी के एक्सपायरी वाली 170 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 8.80 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 12.50 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 6.5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Nifty Bank (निफ्टी बैंक)

राहुल शर्मा ने Nifty Bank पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि Nifty Bank में 42915 के स्तर के आस-पास खरीदें। इसमें फ्यूचर में 43700 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 42550 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें