Get App

बजट 2023: इन 4 स्टॉक्स में ट्रेड लेने से होगी जोरदार कमाई, बजट से पहले इन शेयर्स में दिखेगा एक्शन

IndusInd Bank पर सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी के एक्सपायरी वाली 1200 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर जोरदार कमाई होगी। उत्तेकर ने इसमें 35.35 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उनका कहना है कि इस ट्रेड में 46 से 55 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 25, 2023 पर 11:06 AM
बजट 2023: इन 4 स्टॉक्स में ट्रेड लेने से होगी जोरदार कमाई, बजट से पहले इन शेयर्स में दिखेगा एक्शन
Voltas को शरद अवस्थी ने मिडकैप सेगमेंट से चुना और कहा कि इसमें खरीदारी करने पर 1000 से 1100 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

बजट 2023: आज जनवरी वायदा सीरीज की एक्सपायरी है। बाजार में एक्सपायरी के दिन तेज गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी 18000 के नीचे फिसल गया है। बैंक निफ्टी में दबाव और ज्यादा बढ़ गय है। जबकि मिडकैप शेयरों का भी बुरा हाल दिखाई दिया। आज बाजार में चौतरफा बिकवाली का मूड नजर आ रहा है। सरकारी बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स करीब 2% फिसल गया है। रियलिटी, फार्मा और एनर्जी सेक्टर में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। इस बाजार में भी सीएनबीसी-आवाज़ के चार का चौका में सच्चितानंद उत्तेकर द्वारा एक सस्ता ऑप्शन सुझाया गया। इसके अलावा प्रकाश गाबा द्वारा एक एफएंडओ सुपरस्टार शेयर बताया गया। जबकि चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला स्टॉक राजेश सातपुते ने सुझाया। मिडकैप सेगमेंट से शरद अवस्थी मिडकैप फंडा स्टॉक बताया। इन स्टॉक्स में बजट 2023 से पहले एक्शन देखने को मिल सकता है।

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः IndusInd Bank

सच्चितानंद उत्तेकर ने IndusInd Bank के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी के एक्सपायरी वाली 1200 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 35.35 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 46 से 55 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 27.50 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Maruti Suzuki

राजेश सातपुते ने Maruti Suzuki पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि Maruti Suzuki में गिरावट पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 8850 से 9000 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 8620 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें