Budget 2024 : बजट के पहले और बाद ये दो शेयर दे सकते हैं अल्फा रिटर्न, बाजार में किसी बड़ी गिरावट का डर नहीं-विनय राजानी

Stock market : निफ्टी पर बात करते हुए विनय राजानी ने कहा कि अगर गिरावट जारी रहती है तो निफ्टी के लिए 20,800-20,900 पर मजबूत सपोर्ट रहेगा। वहीं, 21,600 से ऊपर जाने पर बाजार में ट्रेंड बदलता दिखेगा। भारतीय बाजार में सबसे अच्छी बात मजबूत मार्केट ब्रेड्थ है जो हमें विश्वास दिलाती है कि मौजूदा स्तरों से बेंचमार्क सूचकांकों में गिरावट सीमित रहेगी

अपडेटेड Jan 27, 2024 पर 1:24 PM
लगातार चौथे सप्ताह करेक्शन से गुजरने वाले बैंक निफ्टी पर बात करते हुए विनय राजानी ने कहा कि यहां से बैंक निफ्टी में गिरावट सीमित होगी क्योंकि हाल के दिनों में बाजार बैंकिंग सेक्टर से जुड़े ज्यादातर निगेटिव खबरों को पचा चुका है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    मनीकंट्रोल के साथ एक साक्षात्कार में एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी और डेरिवेटिव विश्लेषक विनय राजानी ने कहा कि जीएसएफसी (GSFC) और एमओआईएल (MOIL) के शॉर्ट से मीडियम टर्म चार्ट में तेजी के संकेत दिख रहे हैं। मार्केट के ट्रेंड और इन शेयरों द्वारा दिखाई गई मजबूती को देखते हुए उनका मानना है कि जीएसएफसी और एमओआईएल दोनों बजट से पहले और बाद में पोजीशनल ट्रेडरों को हेल्दी अल्फा रिटर्न (बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर रिटर्न) दे सकते हैं।

    यहां से बैंक निफ्टी में गिरावट रहेगी सीमित 

    लगातार चौथे सप्ताह करेक्शन से गुजरने वाले बैंक निफ्टी पर बात करते हुए विनय राजानी ने कहा कि यहां से बैंक निफ्टी में गिरावट सीमित होगी क्योंकि हाल के दिनों में बाजार बैंकिंग सेक्टर से जुड़े ज्यादातर निगेटिव खबरों को पचा चुका है।


    पिछले दो कारोबारी सत्रों से, बैंक निफ्टी को अपने 200 DEMA (डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) पर सपोर्ट ले रहा है जो वर्तमान में 44,568 पर स्थित है। बैंक निफ्टी ने पहले ही दिसंबर 2023 में हासिल 48,636 के ऑल टाइम हाई से 4,200 अंक से ज्यादा का हेल्दी करेक्शन देखने को मिला है। जब बेंचमार्क इंडेक्स एक हेल्दी करेक्शन के बाद इसके करीब पहुंचते हैं तो 200 डीईएमए का सपोर्ट काफी अहम माना जाता है। 200 डीईएमए के नीचे जाने पर हमें बैंक निफ्टी के लिए 43,800-44,000 की रेंज में अगला मजबूत सपोर्ट देखने को मिल रहा। बैंक निफ्टी में आई हालिया गिरावट एक सेक्टर विशेष में आई गिरावट है। दूसरे सेक्टरों में कोई बड़ी कमजोरी नहीं है।

    मार्केट ब्रेड्थ भी बहुत मजबूत है। ऐसे में लगता है कि यहां से बैंक निफ्टी में गिरावट सीमित रहेगी। अगर बैंक निफ्टी 200 डीईएमए का सपोर्ट तोड़ता है तो अधिकतम गिरावट 43,800 तक हो सकती है। अक्टूबर 2023 का निचला स्तर 42,105 पर है। हमें आने वाले दिनों में निफ्टी के फिर से यहां तक जाने की बहुत कम संभावना दिख रही है।

    निफ्टी के लिए 20,800-20,900 पर मजबूत सपोर्ट 

    निफ्टी पर बात करते हुए विनय राजानी ने कहा कि अगर गिरावट जारी रहती है तो निफ्टी के लिए 20,800-20,900 पर मजबूत सपोर्ट रहेगा। वहीं, 21,600 से ऊपर जाने पर बाजार में ट्रेंड बदलता दिखेगा। भारतीय बाजार में सबसे अच्छी बात मजबूत मार्केट ब्रेड्थ है जो हमें विश्वास दिलाती है कि मौजूदा स्तरों से बेंचमार्क सूचकांकों में गिरावट सीमित रहेगी।

    31 स्मॉलकैप शेयरों में दिखी डबल डिजिट ग्रोथ, जानिए अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल

    क्या ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज गंभीर गिरावट के बाद निचले स्तर पर आ गया है और यहां से इसमें रकवरी आएगी?

    इसके जवाब में विनय राजानी ने कहा कि ज़ी एंटरटेनमेंट में अब तक 40 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। लॉन्ग टर्म चार्ट पर स्टॉक ने 170 रुपये के पिछले निचले स्तर को तोड़ दिया है। इसने मंथली चार्ट पर बियरिश हेड और शोल्डर पैटर्न की भी पुष्टि की है। इसलिए पोजीशनल तौर पर स्टॉक कमजोर दिख रहा है।

    हालांकि इतनी भारी गिरावट के बाद शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में पुलबैक रैली की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। हमें स्टॉक में 175 रुपये से 180 रुपये के बीच मजबूत रजिस्टेंस दिख रहा है।

    आपकी दो टॉप बजट पिक्स कौन सी हैं और क्यों?

    इसके जवाब में विनय राजानी ने कहा कि जीएसएफसी (गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स) और एमओआईएल (MOIL) उनके दो टॉप बजट पिक्स हैं। उन्होंने आगे कहा कि उर्वरक, खनन और पीएसयू सेक्टर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। आगे भी ऐसा ही प्रदर्शन जारी रहने की उम्मीद है। इन दोनों शेयरों में शॉर्ट से मीडियम अवधि के चार्ट पर तेजी की स्थिति बनी हुई है। मार्केट के ट्रेंड और इन शेयरों द्वारा दिखाई गई मजबूती को देखते हुए उनका मानना है कि जीएसएफसी और एमओआईएल दोनों बजट से पहले और बाद में पोजीशनल ट्रेडरों को हेल्दी अल्फा रिटर्न (बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर रिटर्न) दे सकते हैं।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।