Get App

Budget 2026: बजट में टूरिज्म सेक्टर को लेकर हुआ बड़ा ऐलान, ईजमायट्रिप समेत ये शेयर 10% तक उछले

Budget 2026: यूनियन बजट 2026-27 में पर्यटन सेक्टर को लेकर किए गए बड़े ऐलानों का असर शेयर बाजार में भी दिखा। ट्रैवल और टूरिज्म सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त खरादीरी देखने को मिली। ईजी ट्रिप प्लानर्स (Easy Trip Planners) के शेयर कारोबार के दौरान 10 प्रतिशत तक उछल गए। टूरिज्म से जुड़े दूसरे शेयरों में भी अच्छी तेजी देखने को मिली

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 01, 2026 पर 12:26 PM
Budget 2026: बजट में टूरिज्म सेक्टर को लेकर हुआ बड़ा ऐलान, ईजमायट्रिप समेत ये शेयर 10% तक उछले
Budget 2026: सरकार ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में नई ट्रेन सेवाएं शुरू करने की योजना पेश की

Budget 2026: यूनियन बजट 2026-27 में पर्यटन सेक्टर को लेकर किए गए बड़े ऐलानों का असर शेयर बाजार में भी दिखा। ट्रैवल और टूरिज्म सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त खरादीरी देखने को मिली। ईजी ट्रिप प्लानर्स (Easy Trip Planners) के शेयर कारोबार के दौरान 10 प्रतिशत तक उछल गए। टूरिज्म से जुड़े दूसरे शेयरों में भी अच्छी तेजी देखने को मिली।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार 1 फरवरी को संसद में बजट पेश करते हुए बताया कि सरकार देश के 15 पुरातात्विक स्थलों को जीवंत सांस्कृतिक पर्यटन केंद्रों के रूप में विकसित करेगी। इनमें सारनाथ और हस्तिनापुर जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल शामिल हैं।

इसके अलावा, देशभर में आध्यात्मिक और विरासत महत्व वाले सभी स्थानों का दस्तावेजीकरण किया जाएगा, ताकि संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन आधारित आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके। विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से स्थानीय रोजगार, होटल इंडस्ट्री और ट्रैवल सर्विस प्रोवाइडर्स को सीधा फायदा होगा।

पहाड़ी राज्यों के लिए माउंटेन ट्रेन का ऐलान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें